Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पिछले साल अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को चौंका दिया था. दोनों ही दिग्गज इन दिनों आईपीएल में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में किंग कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ 69 रन की नाबाद पारी खेल सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. वहीं, रोहित ने भी कोलकाता के खिलाफ 78 रन की विस्फोटक पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इन सब के बीच अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों दिग्गज टेस्ट क्रिकेट से अपना रिटायरमेंट वापस ले सकते हैं. आइए जानते हैं इन वायरल दावों की पूरी सच्चाई…
क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे कोहली-रोहित?
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किंग्स कोहली और रोहित शर्मा को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से अपना संन्यास वापस लेने जा रहे हैं. पोस्ट में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने एक मीडिया रिलीज जारी कर दोनों खिलाड़ियों की वापसी की पुष्टि की है. वहीं, एक दूसरे पोस्ट में दावा किया गया कि खुद कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी का एलान किया है.इसी तरह के कई पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों खिलाड़ियों की टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं.
The good news we all ICT fans waited for! 😍 pic.twitter.com/XHIFGJGCPE
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) April 1, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026: BCCI ने क्यों ठोका श्रेयस अय्यर पर लाखों का जुर्माना? जानें वजह
क्या है सच्चाई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सभी वायरल दावे झुठे हैं, इन दावों में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं हैं.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से दोनों खिलाड़ियों की टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पोस्ट या बयान जारी नहीं किया गया है. ये तमाम पोस्ट फैंस द्वारा बनाए गए हैं.
पिछले साल टेस्ट से लिया संन्यास
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल मई के महीने में टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट करियर की बात करें, तो रोहित ने करीब 11 सालों तक टेस्ट क्रिकेट खेला हैं. उन्होंने कुल 67 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने करीब 24 टेस्ट मैचों में कप्तानी की. इस दौरान उन्होंने 4301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं.
वहीं, विराट के टेस्ट करियर की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए कुल 123 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 210 पारियों में उन्होंने 9230 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं.
