Vistaar NEWS

IND vs WI: कप्तान शुभमन गिल ने कुलदीप यादव की मानी बात, DRS लेते ही पलटा मैच, वायरल हुआ VIDEO

Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव

Kuldeep Convence Shubman for DRS: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच से भारतीय कप्तान शुभमन गिल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैच के दौरान कुलदीप यादव ने कप्तान गिल को DRS लेने के लिए मनाया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ. गिल ने कुलदीप की बात मानकर रिव्यू लिया और फैसला भारत के पक्ष में गया और कुलदीप को बड़ी सफलता मिली.

गिल ने मानी कुलदीप की बात

दरअसल वेस्टइंडीज की पारी के दौरान उनके सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे. उन्होंने शानदार शतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया था. तभी पारी के 36वें ओवर में ग्रीव्स कुलदीप की एक गेंद पर फंस गए. ग्रीव्स ने भारतीय गेंदबाज की इस गेंद पर स्वीप शॉट खेने की कोशिश की, लेकिन सही टाइमिंग न होने के कारण वह शॉट लगाने से चूक गए और गेंद सीधे उनके पिछले पैर पर जा लगी. इसके बाद भारत ने जोरदार अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने नॉट आउट करार दिया. अंपायर के फैसले से नाखुश होकर कुलदीप ने गिल को DRS लेने के लिए मनाया. गिल ने उनकी बात मानकर रिव्यू लिया और फैसला भारत के पक्ष में रहा और ग्रीव्स आउट हो गए.

यह भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में कुलदीप यादव ने काटा गदर, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास

फैसला देख खुशी से झूम उठे कुलदीप

ग्रीव्स का विकेट लेते ही कुलदीप यादव खुशी से झूम उठे और उन्होंने शुभमन गिल को गले से लगा लिया. ग्रीव्स जबरदस्त लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने इस मुकाबले में 108 गेंदों में 101 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी कर उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर उनकी तूफानी पारी पर विराम लगा दिया.

वेस्टइंडीज ने बनाए 295 रन

तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की और 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके.

Exit mobile version