Litton Das Century Celebration: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जोहानिसबर्ग के द वांडर्स स्टेडियम में खेल जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने पहली पारी में 179 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ने के बाद लिटन ने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट भी किया. सेंचुरी पूरी करने के बाद बांग्लादेशी विकेटकीपर ने अपने जेब से एक पर्ची निकाली, जिसमें लिखा था हैप्पी बर्थ्डै प्रिंसेस यह 100 तुम्हारे लिए.
लिटन दास के इस पर्ची सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स और क्रिकेट फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक यादगार तोहफा बना दिया है.
154 गेंदों में जड़ा शतक
साउथ के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लिटन दास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों की पारी खेली. मुकाबले के दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन के 88वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार चौका जड़कर 154 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. टेस्ट क्रिकेट में यह दास का 8वां शतक था. इसी के साथ वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
CUTEST CELEBRATION OF THE DAY 🥹❤️ – Litton Das dedicating his Test hundred for his daughter. https://t.co/9Feu3MKjlv
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 16, 2026
लिटन दास का पर्ची सेलिब्रेशन वायरल
टेस्ट क्रिकेट में आठवां शतक जड़ने के बाद लिटन दास ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली और कैमरे के सामने दिखाई. इस पर्ची पर उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए खास मैसेज लिखा था. जिसपर उन्होंने लिखा, ‘मेरी राजकुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. यह शतक तुम्हारे लिए है.’ उनके इस इमोशनल अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लिटन दास टेस्ट करियर
बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास के टेस्ट करियर की बात करे, तो उन्होंने साल 2015 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उनका टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा है. लिटन ने अब तक कुल 60 टेस्ट मैच खेले हैं जिसकी 104 पारियों में उन्होंने कुल 3,684 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं.
