Vistaar NEWS

LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, समीर रिजवी की शानदार फिफ्टी

LSG vs DC

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला बुधवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला गया. लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ.

पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में महज 141 रन पर सिमट गई, जिसे अक्षर पटेल एंड कम्पनी ने महज 17.1 ओवर में ही आसानी से चेज कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने समीर रिजवी की तूफानी पारी के बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना दिए और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स- मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी और एनरिच नॉटजे और प्रिंस यादव

दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, टी स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार

Kamakhya Reley

दिल्ली की शानदार जीत लखनऊ को 6 विकेट से हराया

Kamakhya Reley

15 ओवर में दिल्ली का स्कोर 113-4

15 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

रिजवी की तूफानी फिफ्टी

समीर रिजवी ने 37 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

Kamakhya Reley

11 ओवर में दिल्ली का स्कोर 83-4

11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं. क्रीज पर रिजवी- स्टब्स मौजूद

Kamakhya Reley

9 ओवर में दिल्ली का स्कोर 61-4

दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 61 रन बनाए.

Kamakhya Reley

प्रिंस यादव ने दिल्ली को दिया चौथा झटका

प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में दिल्ली को दिए 2 झटके, निसांका के बाद अक्षर को किया आउट.

Kamakhya Reley

दिल्ली को दूसरा झटका

केएल राहुल के बाद नीतीश राणा हुए आउट.

Kamakhya Reley

3 ओवर में दिल्ली का स्कोर 20-1

3 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट खोकर 20 रन बनाए.

Kamakhya Reley

दिल्ली की खराब शुरुआत पहले ही ओवर में लगा झटका

पहले ही ओवर में आउट हुए केएल राहुल

Kamakhya Reley

141 रन पर सिमटी लखनऊ की पूरी टीम

लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में ही 141 रनों पर ऑलआउट हो गई है. दिल्ली को जीत के लिए 142 रन चाहिए.

Kamakhya Reley

लखनऊ को सांतवां झटका

लखनऊ का सांतवां विकेट गिरा अब्दुल समद 36 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 124-6

15.3 ओवर में लखनऊ ने 6 विकेट खोकर 124 रन बनाए.

Kamakhya Reley

लखनऊ को पांचवां झटका

लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा, मिचेल मार्श 35 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

लखनऊ को चौथा झटका

लखनऊ का चौथा विकेट गिरा लुंगी एनगिडी ने निकोलस पूरन को किया आउट.

Kamakhya Reley

लखनऊ को तीसरा झटका

आयुष बडोनी को टी नटराजन ने भेजा पवेलियन.

Kamakhya Reley

लखनऊ को दूसरा झटका

अक्षर पटेल ने एडेन मार्कराम को किया बोल्ड

Kamakhya Reley

4 ओवर में लखनऊ का स्कोर 25-1

4 ओवर में लखनऊ ने 1 विकेट खोकर 25 रन बनाए. मार्श- मार्कराम क्रीज पर मौजूद

Kamakhya Reley

लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ का पहला विकेट गिरा, कप्तान ऋषभ पंत 7 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

2 ओवर में लखनऊ का स्कोर 16-0

2 ओवर के बाद लखनऊ की टीम ने बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

1 ओवर में लखनऊ का स्कोर 6-0

1 ओवर के बाद लखनऊ ने बिना कोई विकेट गंवाए 6 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और ऋषभ पंत कर रहे ओपन.

Kamakhya Reley

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी और एनरिच नॉटजे और प्रिंस यादव

Kamakhya Reley

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, टी स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार

Kamakhya Reley

दिल्ली ने जीता टॉस चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.

Exit mobile version