LSG vs DC Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला आज बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में सभी की निगाहें भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ऋषभ पंत पर होंगी, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी-अपनी पुरानी फ्रेंचाइजियों के खिलाफ मैदान पर उतरना है. इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं, दोनों टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड.
किसका पलड़ा भारी?
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें दिल्ली का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है. अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 7 मैचों में दिल्ली की टीम ने 4 में जीत दर्ज की है. वहीं 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली है. लखनऊ के खिलाफ शुरुआती 3 मुकाबलों में दिल्ली को करारी हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन साल 2024 में दिल्ली ने शानदार वापसी करते हुए दोनों मुकाबले जीते. फिर 2025 में, वे प्रतिद्वंद्विता में आगे निकल गए. बल्लेबाजी की बात करें, तो केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 5 मैचों में 210 रन बनाए, वहीं इन मैचों में सबसे ज्यादा विकेट रवि बिश्नोई ने लिए. उनके नाम 10 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा कुलदीप यादव के नाम 9 विकेट दर्ज हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: BCCI ने क्यों ठोका श्रेयस अय्यर पर लाखों का जुर्माना? जानें वजह
इकाना में किसका पलड़ा भारी?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की बात करें, तो यहां भी दिल्ली कैपिटल्स का ही पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच इस स्टेडियम में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 में दिल्ली तो 1 में लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम की बात करें, तो यहां भी दिल्ली का दबदबा देखने को मिला है.इस मैदान में दोनों टीमों के बीच अब तक 1 ही मैच खेला गया है और इसमें भी दिल्ली ने ही जीत दर्ज की है.
न्यूट्रल वेन्यू में किसका पलड़ा भारी?
वहीं, न्यूट्रल वेन्यू की बात करें, तो इसमें लखनऊ का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 3 मुकाबलों में 2 में लखनऊ ने जीत दर्ज की, तो वहीं 1 मैच में दिल्ली को जीत मिली.
