LSG vs PBKS: अर्शदीप सिंह की जमकर हुई धुनाई, लखनऊ के खिलाफ 3 ओवर में लुटा दिए 50 से ज्यादा रन

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर में 50 से ज्यादा रन लुटा दिए हैं.
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. पंजाब किंग्स के इस स्टार तेज गेंदबाज का प्रदर्शन इस सीजन लगातार सवालों के घेरे में रहा और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में भी उनका खराब फॉर्म जारी रहा. ‘करो या मरो’ मुकाबले में उन्होंने 3 ओवरों में 50 से ज्यादा रन लुटा दिए हैं.

LSG के बल्लेबाजों ने अर्शदीप सिंह की धुनाई

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह पूरी तरह फ्लॉप रहे और अपनी टीम के लिए सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्शदीप ने सिर्फ 3 ओवरों में 52 रन लुटा दिए. हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया. इसी के साथ वह पंजाब के लिए सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. बता दें, इस सीजन यह कोई पहला मौका नहीं है जिसमें अर्शदीप की पिटाई हुई हो. इससे पहले भी कई मैचों में वह बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ से पहले RCB को बड़ा झटका, चोटिल होकर स्वदेश लौटा स्टार खिलाड़ी

IPL 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. वह इस पूरे सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. इस सीजन अब तक खेले गए 14 मैचों उन्होंने 10.12 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं और महज 14 विकेट ही हासिल किए हैं. बता दें, अर्शदीप ने आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन के बाद पहली बार इतनी खराब इकॉनमी ने रन लुटाए हैं.

वायरल वीडियोज के चलते विवादों में अर्शदीप

आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह अपने खेल से ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज के चलते सुर्खियों में बने रहे हैं. कभी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ उनका वीडियो वायरल होता है. तो कभी कुछ वायरल वीडियो में वह अपने साथी खिलाड़ियों का मजाक बनाते दिखे. जिसके चलते उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

ज़रूर पढ़ें