Vistaar NEWS

एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स हुईं बाहर, इस स्टार खिलाड़ी को मिली जगह

Jemimah Rodrigues

जेमिमा रोड्रिग्स

Team India: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आगामी एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स इंजरी के चलते दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. बता दें, जेमिमा इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड के दौरान चोटिल हो गई थी. अब बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. सिलेक्टर्स ने जेमिमा की जगह प्रतीका रावल को टीम में शामिल किया है.

एशिया कप 2026 से बाहर हुई जेमिमा रोड्रिग्स

दरअसल बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स 3 अगस्त को इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गई थी. उनके दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुई जांच में जेमिमा की चोट गंभीर बताई गई है. ऐसे में 28 अगस्त से होने वाले महिला एशिया कप और उसके बाद 17 सितंबर से जापान में होने वाले एशियन गेम्स से वह बाहर हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान के बाद डांस फ्लोर पर छाई श्रेयंका पाटिल,’बबली बदमाश है’ पर जमकर थिरकीं, VIDEO वायरल

इस खिलाड़ी को मिली जगह

जेमिमा रोड्रिग्स की जगह बोर्ड ने स्टार बल्लेबाज प्रतीका रावल को एशिया कप टीम में शामिल किया है. बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि जेमिमा चोटिल होकर एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रतीका रावल को एशिया कप की टीम में शामिल किया गया है. बता दें, भारतीय टीम को एशिया कप 2026 में अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलना है.

एशिया कप 2026 के लिए भारत की अपडेटेड टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोस (विकेटकीपर), जी. कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतीका रावल

Exit mobile version