Team India: भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज जारी है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. आगामी टेस्ट सीरीज से पहले सेलेक्शन कमेटी ने टीम इंडिया के स्क्वॉड में दो बड़े बदलाव किए हैं. दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ भारतीय टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं. वहीं, चाइनामैन गेंदबाज को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पूरी तरह फिट होकर भारतीय टेस्ट स्क्वॉड के साथ जुड़ गए हैं.
कुलदीप यादव हुए बाहर
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में अब तक सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे मैच में कुलदीप को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. लेकिन, इस मैच में उन्होंने 8 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 73 रन खर्च कर दिए थे. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है, ताकि वह भारत लौटकर घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकें.
🚨 News 🚨 Gurnoor Brar added to #TeamIndia’s squad for #NZvIND Tests More details on the squad updates ▶️ https://t.co/hYDKOnjK5e https://t.co/wz9kSubfzZ
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
टेस्ट टीम से जुड़े बराड़
वहीं, युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ चौथे वनडे मैच के बाद भारतीय टेस्ट स्क्वॉड से जुड़ गए हैं. बीसीसीआई ने शनिवार 14 नवंबर को एक बयान जारी कर बताया कि चयन समिति ने गुरनूर बराड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम के साथ जोड़ लिया है. जिसके चलते बराड़ पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
भारत की अपडटेड टेस्ट स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़
भारत की अपडेटेड वनडे स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (उपकप्तान/विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
