Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर की पहली टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी जड़ दी है. इस मैच में वैभव ने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वैभव के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनके साथी खिलाड़ी और टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है.
वैभव को लेकर क्या बोले मयंक यादव?
जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मैच में मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी की. इस मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 18 रन खर्च किए और 2 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. मैच के बाद मयंक ने वैभव की जमकर तारीफ की. मयंक यादव ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा,’उसकी बल्लेबाजी अविश्वसनीय है और उसके पास असाधारण टैलेंट है.’
🚨| MAYANK YADAV ABOUT VAIBHAV SOORYAVANSHI 🗣️
— cricFusion Aashi (@cricket_x_Ashi) July 24, 2026
I haven't thought that a kid of 15 years will come and will hit the bowlers for so many sixes. I am lucky that I am in his side this time. During IPL he smashed my team.
He scored 93 in 38 balls and 10 sixes against LSG…
कभी नहीं सोचा 15 साल का लड़का गेंदबाजों की धुनाई करेगा
अपनी बात को आगे बढ़ते हुए मयंक ने वैभव के लिए कहा कि जब मैंने आईपीएल में उसे गेंदबाजी की, तब उसने कुछ ऐसे शॉट्स खेले जो आप इतने कम उम्र के खिलाड़ी से उम्मीद नहीं कर सकते, वो भी तब जब उसके पास ज्यादा अनुभव नहीं है. वह आपको हमेशा नया अनुभव देगा और उसे बल्लेबाजी करते देखना हमेशा खुशी देता है.
उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि 15 साल का कोई लड़का आएगा और इस तरह गेंदबाजों की धुनाई करेगा. उसे अपनी टीम में पाकर बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि आईपीएल में जब हम उनके खिलाफ खेले थे, तब उसने हमारी जमकर पिटाई की थी.
बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी फिफ्टी जड़कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह पुरुष टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है.
