Vistaar NEWS

WDPL में मेधावी बिधूड़ी का ‘Gen-Z’ सेलिब्रेशन वायरल, जर्सी नंबर 67 ने खींचा सबका ध्यान

Medhavi Bidhuri

मेधावी बिधूड़ी

Medhavi Bidhuri: विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 20 अगस्त से हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सेंट्रल दिल्ली क्वींस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेला गया. टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही एक महिला क्रिकेटर अपने अनोखे सेलिब्रेशन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेधावी बिधूड़ी के ‘Gen-Z’ सेलिब्रेशन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

WDPL में मेधावी बिधूड़ी का खास सेलिब्रेशन वायरल

दरअसल सेंट्रल दिल्ली क्वींस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेले गए मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली की ऑलराउंडर मेधावी बिधूड़ी ने विकेट लेने के बाद इसे ‘Gen-Z’ अंदाज में सेलिब्रेट किया. उनका यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट के मुताबिक, मेधावी के इस सेलिब्रेशन के पीछे उनकी बहन का आइडिया था. उनकी बहन ने ही उन्हें जर्सी नंबर 67 पहनने और विकेट लेने के बाद खास सेलिब्रेशन करने के लिए कहा था.

यह भी पढ़ें: DPL 2026: आर्यवीर सहवाग ने मारा पापा वीरेंद्र जैसा बैकफुट पंच, VIDEO देखकर फैंस बोले हूबहू सहवाग

जर्सी नंबर 67 ने खींचा सबका ध्यान

बहन के कहने पर ही मेधावी ने मैदान पर उसी अंदाज में जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके टैलेंट के साथ-साथ उनके क्यूट स्टाइल की भी तारीफ कर रहे हैं. बता दें, 6-7 इन दिनों Gen-Z और सोशल मीडिया की भाषा में काफी वायरल मीम और इनसाइड-जोक माना जा रहा है. हालांकि इसका कोई खास मतलब नहीं है. यह एक इंटरनेट स्लैंग बन गया है, जिसे युवा अक्सर बिना किसी खास वजह के भी इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है की मेधावी की 67 नंबर जर्सी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के पहले ही मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के हाथों 29 रनों से हार का समान करना पड़ा है. लेकिन मेधावी बिधूड़ी का Gen-Z सेलिब्रेशन सोशल मिडीय पर तेजी से वायरल हो गया हैं. इस मुकाबले में मेधावी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके.

Exit mobile version