Suchika Alleges Gold Snatched: सुचिका तरियाल, एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गए हैं. जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में सुचिका ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेडिशनल कैटेगरी (60 kg) में ब्रॉन्ज मेडल जीता.हालांकि भारत लौटने के साथ ही उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है, जिसके कारण वह गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई.
सुचिका तरियाल का छलका दर्द
दरअसल, एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तरियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गुरुवार को भारत वापस लौट आई हैं. हाल ही में पीटीआई से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल में वह जीत रही थीं, लेकिन रिजल्ट अजीब रहा. बता दें कि टाइम लिमिट खत्म होने के बाद जजों ने सिंगापुर की एथलीट को विजेता घोषित कर दिया था, लेकिन भारत ने इस फैसले का विरोध किया था. रिजल्ट इस आधार पर दिया गया कि फाइट के दिन सुबह सुचिका का वजन अपनी विरोधी खिलाड़ी से 700 ग्राम ज्यादा था.
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत का कमाल, भारत की झोली में आया गोल्ड
मुझसे छीना गया गोल्ड- सुचिका
पीटीआई से बात करते हुए सुचिका ने कहा,”मैं जीत रही थी, लेकिन रिजल्ट अजीब रहा. फाइट को एक और राउंड आगे बढ़ाने के बजाय वजन के अजीब नियम लागू कर दिए गए. मैं जिस गोल्ड मेडल की हकदार थी, इस परिणाम की वजह से वह मुझसे छीन लिया गया.” अपनी बात को आगे बढ़ते हुए उन्होंने वजन के नियम को लेकर कहा कि वो पर्सनली इस नियम को बकवास मानती हैं. आगे उन्होंने कहा अगर एक और राउंड मिलने पर मुझे हार मिलती, तो मैं अपनी हार को स्वीकार आर लेती.
मैच में क्या हुआ?
एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सेमीफाइनल मैच में सुचिका और हून के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी. हालांकि 2 राउंड्स के बाद जजों ने सिंगापुरकी एथलीट को विनर घोषित कर दिया था. इसके बाद भारत ने 1000 डॉलर की फीस देकर जजों के इस फैसले का विरोध किया. दोबारा जांच होने पर दोनों एथलीटों का मुकाबला बराबर का रहा और मैच ड्रॉ हो गया, लेकिन मुकाबले का परिणाम सुबह के वजन के आधार पर दिया गया, जिसमें भारतीय एथलीट का वजन 700 ग्राम ज्यादा था.
