Mohammad Nawaz: पाकिस्तान क्रिकेट को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है.आईसीसी ने पाकिस्तानी टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को डोपिंग के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है, जिसके चलते उनपर 3 महीने का बैन लगाया गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार 17 जुलाई को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है.सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये है कि नवाज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हुए डोप टेस्ट में दोषी पाए गए थे.
वर्ल्ड कप के दौरान पाए गए थे दोषी
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज का डोप टेस्ट आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच के बाद किया गया था. यह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पहला ही मैच था. अब पता चला है कि नवाज के सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ Carboxy-THC पाया गया था. रिपोर्ट सामने आने के बाद 32 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी गलती भी मान ली है. साथ ही नवाज ने ये भी बताया है कि उन्होंने इस प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन टूर्नामेंट से पहले किया था.
🚨Mohammad Nawaz handed a three-month ban after testing positive for Carboxy-THC, a prohibited substance, during the 2026 T20 World Cup pic.twitter.com/cPCpKkGUPb
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 17, 2026
यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट की खबरों के बीच विराट-बुमराह के साथ रोहित शर्मा की फोटो वायरल, चर्चा में रवि शास्त्री की कमेंट्री
ICC ने लगाया बैन
एंटी डोपिंग कोड के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर आईसीसी ने मोहम्मद नवाज पर 3 महीने का बैन लगाया है. नवाज पर लगे इस बैन की शुरुआत 1 मई 2026 से मानी गई है.आईसीसी के मुतबिक, नवाज ने इस समय से ही अपना अस्थायी निलंबन शुरू कर दिया था. साथ ही नवाज ने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम में हिस्सा लेने का फैसला किया है, जिसके बाद ढाई महीने के बाद ही उनका ये बैन हटा दिया गया है.
रद्द किए रिकॉर्ड
आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के मुताबिक, 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से लेकर 1 मई 2026 तक के मैचों में नवाज के रिकॉर्ड्स को रद्द कर दिया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से लेकर 1 मई तक नवाज ने जीतने भी मैचों में हिस्सा लिया है, उन सभी से उनके रन, कैच और विकेट समेत सभी आंकड़े रद्द कर दिए गए हैं.
