Vistaar NEWS

मोहम्मद सिराज ने केएल राहुल से ली बैटिंग टिप्स, अगले ही दिन छक्कों की बरसात, आखिरी ओवर में पलटा मैच

Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj: भारत और श्रीलंका XI के बीच कोलंबो में खेले गए तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. इस मुकाबले के आखिरी दिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तूफानी बल्लेबाजी की और मैदान पर छक्कों की बरसात कर दी.आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी और सिराज ने लगातार 3 छक्के जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी.

KL राहुल से ली थी बैटिंग टिप्स

दरअसल कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले गए तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.बता दें, तीसरे दिन के खेल से पहले सिराज ने कप्तान केएल राहुल से बल्लेबाजी को लेकर कुछ टिप्स ली थी. राहुल भी इस मैच के दूसरे दिन सिराज के साथ उनकी बल्लेबाजी पर काम करते नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: IND vs SL XI: वॉर्मअप मैच में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक, गॉल टेस्ट के लिए ठोकी दावेदारी

मोहम्मद सिराज ने जड़े लगातार 3 छक्के

वॉर्मअप मैच के आखिरी दिन केशरा नुवांथा आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए. उनके सामने मोहम्मद सिराज थे. गेंदबाज ने ओवर की पहली गेंद फुल लेंथ पर फेंकी, जिसपर सिराज ने फ्रंट लेग उठाया और डीप मिडविकेट के ऊपर छक्का जड़ दिया. अब भारत को आखिरी 5 गेंदों में 10 रन की जरूरत थी. दूसरी गेंद को भी सिराज ने बाउंड्री के पार पहुंचाया.

तीसरी गेंद पर उन्होंने फिर मिडविकेट के ऊपर छक्का जड़ा और लगातार तीन छक्के जड़कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर ली. इस मैच में सिराज ने 15 गेंदों पर 32 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल रहा.

गुरनूर बराड़ ने भी की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के अलावा युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने भी इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंकाया था. वॉर्मअप मैच में भारत की पहली पारी में गुरनूर बराड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 36 रन की तूफानी पारी खेली थी. उनकी इस पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

Exit mobile version