MPL 2026: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजर मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग के नए सीजन पर टिकी हुई है. प्रदेश के सबसे बड़े घरेलू टी-20 टूर्नामेंट का आगाज आज 3 जून से होने जा रहा है, जिसमें 10 टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी. इंदौर में होने वाले इस मेगा ईवेंट में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिलेगा.
किसके बीच होगा MPL 2026 का पहला मुकाबला?
मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का पहला मुकाबला आज ग्वालियर चीता और उज्जैन फाल्कंस के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इसके बाद 4 जून से प्रतिदिन दो से तीन मुकाबले खेले जाएंगे.
Madhya Pradesh T20 league starting from today
— CWM (@Cricketwithme15) June 3, 2026
Royal Nimar : KKS , Saransh Jain
Ujjain : Madhav
Rewa : Akshat R
Malwa : Ashutosh Sharma
Indore : Venky Iyer , Shivam S
Gwalior: Rajat P , Mangesh Y
Chambal : Avesh K
Bundelkhand : Shivang , K Sen
Bhopal : Arshad , Aniket pic.twitter.com/1iZm4vQ9wr
यह भी पढ़ें: IPL में RCB को चैंपियन बनाने के बाद, अब इस टीम की कप्तानी करेंगे रजत पाटीदार, मिली बड़ी जिम्मेदारी
कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. फैंस घर बैठे MPL मैचों का मजा उठा सकेंगे. वहीं मोबाईल और लैपटॉप यूजर्स के लिए एमपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.
Proud to announce JioHotstar as the official streaming partner for the Madhya Pradesh League 2026. 📷📷@JioHotstar #ABGMPLEAGUET20 | #MPLEAGUET20 | #MPCA
— Madhya Pradesh League (@MPLeagueT20) June 1, 2026
[MadhyaPradeshLeague, ScindiaCup, MPCA, StreaminPartner, JioHotstar, StarSports, Sports, Trending, SpiritOfCricket] pic.twitter.com/cYQWgbx9aW
ये 10 टीमें लेंगी हिस्सा
- इंदौर पिंक पैंथर्स
- भोपाल लेपडर्स
- ग्वालियर चीता
- रीवा जगुआर
- उज्जैन फाल्कंस
- चंबल घड़ियाल
- बुंदेलखंड बुल्स
- जबलपुर रॉयल लॉयंस
- मालवा स्टैलियंस
- रॉयल निमाड़ ईगल्स
