Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग में श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस लीग में नीरज दूसरे स्थान पर रहे जबकि पाथिरागे ने सिर्फ 9 सेंटीमीटर के अंतर से पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है. बता दें, रुमेश श्रीलंका में जूनियर लेवल पर क्रिकेट खेल चूके हैं और वह तेज गेंदबाजी किया करते थे.
खिताब जीतने से चूके नीरज चोपड़ा
दरअसल स्विटजरलैंड के लुसाने में बीते दिन शुक्रवार 21 अगस्त को डायमंड लीग में मेंस जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा और रुमेश पाथिरागे के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली. इस लीग में नीरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया, लेकिन वह खिताब जीतने से महज 9 सेंटीमीटर से चूक गए. वहीं, श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया.
Neeraj Chopra finishes second in Lausanne Diamond League with season-best 88.05m
— ANI Digital (@ani_digital) August 21, 2026
Read @ANI Story |https://t.co/Rhjk82dUap#NeerajChopra #DiamondLeague #Lausanne #Javelin pic.twitter.com/Vw9IDPvlQn
यह भी पढ़ें: CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाका, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह के नाम ब्रॉन्ज
रुमेश पाथिरागे ने हासिल किया पहला स्थान
28 साल के भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर की दूरी पर थ्रो किया, जो इस सीजन का उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा. हालांकि 23 साल के श्रीलंकाई खिलाड़ी रुमेश पाथिरागे ने 88.14 मीटर का थ्रो करके पहला स्थान हासिल कर किया. बता दें, पाथिरागे इस सीजन लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
पिछले साल दर्ज की थी जीत
बता दें, पिछले साल नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.16 मीटर दूर जैवलिन थ्रो करके जीत दर्ज की थी. अब लुसाने डायमंड लीग में उन्होंने 88.05 मीटर दूर थ्रो फेंकर दूसरा स्थान हासिल किया है. इस लीग में तीसरे नंबर पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 86.69 मीटर दूर थ्रो किया.
महज 3 हफ्ते में नीरज को एक ही एथलीट से दूसरी बार हारना पड़ा है. इससे पहले ग्लासगो में खेले गए कॉमवेल्थ गेम्स 2026 के दौरान नीरज को रुमेश के हाथों हारना पड़ा था, जिसके चलते उन्हें सिल्वर मेडल मिला था.
