Asian Games 2026: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में बुधवार का दिन भारतीय खेमे के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. दिन की शुरुआत में तीरंदाजी में दो गोल्ड जीतने के बाद भारत ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना 10वां गोल्ड भी हासिल कर लिया है. साहिल जाधव-कुशल दलाल और मणिरत्नम गणेश की जोड़ी ने मेंस कंपाउंड इवेंट में सोने पर निशाना लगाकर भारत को दिन का चौथा गोल्ड दिला दिया है. साहिल जाधव ने आज ही कंपाउंड मिक्स्ड इवेंट में चिकिथा के साथ मिलकर गोल्ड जीता था.
शूटिंग में नीरू-चेनाई का जलवा
कुछ देर पहले ही शूटिंग इवेंट में भी भारत की झोली में गोल्ड आया है. भारत की स्टार शूटर नीरू ढांडा और कीनन चेनाई की जोड़ी ने ईरान को फाइनल में पछाड़ते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया. नीरू के लिए ये दूसरा गोल्ड है. मंगलवार को नीरू धांडा ने विमेंस ट्रैप स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था.
भारतीय जोड़ी ने 34 निशानों का नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन शुरू के चार शॉट चूकने के बाद नीरू-चेनाई ने शानदार वापसी की और ईरान को पछाड़ते हुए गोल्ड पर निशाना लगाया. बुधवार को भारत के खाते में तीन गोल्ड आ चुके हैं.
तीरंदाजी में भारत के खाते में अब तक 3 गोल्ड
इसके पहले कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने कोरिया को शूट ऑफ में हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया. राउंड ऑफ मुकाबले के बाद दोनों टीमों का स्कोर 157-157 रहा था. इसके बाद चिकिथा तनिपर्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने शूट ऑफ में संयम बनाए रखा और भारत को तीरंदाजी में दूसरा गोल्ड दिलाया.
ये भी पढ़ें: भारत ने 4×100 मीटर रिले में जीता ब्रॉन्ज, छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने दिखाया दम
8th Gold medal winning moment😭
— XUnfiltered (@XUnfiltere69061) September 30, 2026
Archery mixed compound!!!!!
Asian Games 2026 pic.twitter.com/orQ5J1ZiNR
चिकिथा तनिपर्थी का डबल धमाका
तीरंदाजी में बुधवार को ही भारत को एक और गोल्ड मिला था. कंपाउंड आर्चरी में चिकिथा तनिपर्थी, ज्योति सुरेखा और प्रिथिका प्रदीप की तिकड़ी ने 238-234 से चीन को मात देकर गोल्ड पर कब्जा जमाया. इसी के साथ ही भारत ने विश्व कीर्तिमान की बराबरी भी कर ली. दक्षिण कोरिया ने 2014 के एशियन गेम्स में 238 का स्कोर बनाया था.
