Vistaar NEWS

WCL के नए सीजन का ऐलान, युवराज-हरभजन समेत कई दिग्गजों की वापसी, AB डिविलियर्स भी दिखाएंगे दम

WCL 2026

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026

WCL Season 3: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस के तीसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान हो गया है. एक बार फिर दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक WCL के नए सीजन की शुरुआत इसी साल अक्टूबर में होगी. टूर्नामेंट में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, एबी डिविलियर्स समेत कई पूर्व स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे.

भारतीय टीम में कई दिग्गजों की वापसी

बता दें, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस में वह खिलाड़ी भाग लेते हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इस टूर्नामेंट के पिछले दो सीजन सफल और धमाकेदार रहे, जिसमें युवराज सिंह, हरभजन सिंह समेत कई स्टार पूर्व क्रिकेटर अपना जलवा बिखेर चुके हैं. इस बार भारतीय टीम में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम में वापसी लगभग ते मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: SRH VS RR: ‘बेबी बॉस’ की बल्लेबाजी के फैन हुए ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल, इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल

एबी डिविलियर्स दिखाएंगे दम

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस के पिछले दो सीजन में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी खेल चुके हैं. ऐसे में तीसरे सीजन में भी उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है. इन दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी की खबर सुनकर फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि लंबे समय बाद इन स्टार खिलाड़ियों की मैदान पर वापसी होगी.

कितनी टीमें लेंगी हिस्सा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस के तीसरे सीजन में कुल सात टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस, वेस्टइंडीज चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस की टीमें शामिल होंगी. बता दें, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस का पहला सीजन 2024 में खेला गया. इस सीजन इंडिया चैंपियंस ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

Exit mobile version