T20 World Cup Super 8: आज 22 फरवरी 2026 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मुकाबला खेला जाना है, ऐसे में दोनों ही टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका की टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं क्योंकि उनके इस टीम के खिलाफ रिकार्ड शानदार रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने आठ टी 20 मैचों में 2 विकेट लिए हैं. इसमें दिसंबर 2025 में हुई द्विवक्षीय सीरीज के 10 विकेट भी शामिल हैं.
उसका सामना करने के लिए टीम तैयार-डीकॉक
साउथ अफ्रीका टीम के दिग्गज खिलाड़ी क्विंटोन डी कॉक ने कहा कि उम्मीद है कि उनके टीम के युवा साथी कुछ नया करने की बजाय सही समय पर अपना स्वाभाविक खेल दिखाएंगे. क्योंकि आज के मैच में वरुण के खिलाफ बल्लेबाजी करना एक चुनौती की समान हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ सुपर आठ मैच से पहले कहा, “उसका सामना करने के लिए हर किसी का अपना तरीका है. हमारे खिलाड़ियों को अपनी ताकत पर अडिग रहना होगा और सही समय पर अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा.”
उन्होंने कहा, “वह बहुत अच्छा गेंदबाज है और हमारे खिलाफ उस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की. उम्मीद है कि उसके बाद हमारे खिलाड़ियों ने उसका विश्लेषण करके बात की होगी कि उसका सामना कैसे करना है. उम्मीद है कि उनकी रणनीति कारगर साबित होगी.”
अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले डीकॉक?
दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा अपने पिछले तीन मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट हो गए. इसके बावजूद भी डीकॉक ने कहा है कि ‘वह दुनिया में नंबर 1 टी20 बल्लेबाज है और युवा भी हैं, नाकामी तो कभी न कभी झेलनी ही पड़ती है, लेकिन नंबर 1 होने की भी कुछ मायने हैं. मुझे यकीन है कि वह टूर्नामेंट में अहम पारी खेलेगा.’
साउथ अफ्रीका स्क्वॉड
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्जे, क्वेना सफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को जेनसेन
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: सुपर-8 मुकाबलों में अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 से होगी छुट्टी? भारतीय कोच का आया बड़ा बयान
