Vistaar NEWS

वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा

NZ vs SL

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका

NZ vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबलों का रोमांच जारी है, जिसमें बुधवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड की भिड़त हुई. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में श्रीलंका को 61 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है.

श्रीलंका ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

दरअसल, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे छोटा पावरप्ले टोटल बनाया है. इस मैच में श्रीलंका की टीम ने शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करते हुए शुरुआती 6 ओवरों में महज 20 ही रन बनाए. बता दें, यह टी20 वर्ल्ड कप के 19 साल के इतिहास का सबसे छोटा पावरप्ले टोटल है.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: अक्षर-सैमसन IN, सुंदर OUT, जानें जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड ने बनाए 168 रन

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही और उन्होंने दो विकेट खोकर 75 रन बनाए जिसके बाद लग रहा था कि टीम आसानी से 170-180 रन बना लेगी. लेकिन इसके बाद कीवी टीम को बड़े झटके लगे और 9 रन पर उन्होंने अपने 4 विकेट गंवा दिए. यानि अब 84 के स्कोर पर उनके 6 विकेट गिर गए थे. कीवी टीम के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. सेंटनर की कप्तानी पारी के बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए.

107 रन पर सिमटी श्रीलंका

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पाथुम निसंका (0) और कुशल मेंडिस (11) रन बनाकर आउट हो गए. टीम के लिए कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंदों में सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी और इस तरह उन्हें 61 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी चकनाचूर हो गई हैं.

Exit mobile version