PAK vs NAM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान आज अपना आखिरी ग्रुप लीग मैच नामीबिया के खिलाफ कोलंबो में खेल रहा है. इस मैच में पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
57 गेंदों में जड़ा शतक
कोलंबो के सिंघली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान की ओर से पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 57 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया. इस मैच में फरहान ने 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली. बता दें, फरहान की यह टी20 इंटरनेशनल में पहली सेंचुरी है.
A defining century from Sahibzada Farhan when it mattered the most 👏
— ICC (@ICC) February 18, 2026
⬅️ Swipe to watch the moment unfold 💯
Catch his full innings here 🎥 https://t.co/2O2ZGfSyrx pic.twitter.com/yseie8iWrA
यह भी पढ़ें: ICC T20 Ranking: टॉप-10 बल्लेबाजों में ईशान किशन की धमाकेदार एंट्री, अभिषेक-सूर्या की क्या है रैंकिंग?
ऐसा करने वाले बने दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज
29 वर्षीय पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के लिए शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2014 के दौरान अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी जमाई थी. इस मैच में अहमद ने 111 रन की नाबाद पारी खेली थी.
इस एडिशन में बनाए सबसे ज्यादा रन
नामीबिया के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही साहिबजादा फरहान ने इस एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है. चार मैचों में उनके नाम 220 रन दर्ज हैं.
पाकिस्तान ने बनाए 199 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ओपनर साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए. फरहान के अलावा पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 36, कप्तान सलमान अली आगा ने 38 और साइम अयूब ने 14 रन की पारी खेली.
