Pakistan Squad: विमेंस एशिया कप 2026 और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 28 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कमान ऑलराउंडर फातिमा सना को सौंपी गई है. यूएई में होने वाले इस टी20 टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान एक मैच पक्का हो गए है. इसके अलावा बोर्ड ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया है.
एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान
एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस आगामी टूर्नामेंट में ऑलराउंडर फातिमा सना की कप्तान के रूप में टीम में वापसी हुई है. बता दें, फातिमा श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थी. इसके बजाय वह द हंड्रेड में खेलती नजर आई थीं. एशियाई गेम्स के लियए पाकिस्तान की टीम में सीनियर बल्लेबाज आलिया रियाज को भी शामिल किया गया है.
इन खिलाड़ियों को मिला मौका
एशियाई खेलों के लिए बोर्ड ने सदाफ शम्स और सिदरा अमीन को नजरअंदाज किया है. इसके अलावा दोनों टूर्नामेंटों के लिए पाकिस्तान की स्क्वॉड में फातिमा सना के अलावा मुनीबा अली, शवल जुल्फिकार, आयशा जफर, गुल फिरोजा, साइरा जबीन, इमान फातिमा, इमान नसीर, उम्म-ए-हानि, तुबा हसनम नाशारा संधू और मोमिना रियासत शामिल हैं.
कब होगी भारत से भिड़ंत ?
महिला एशिया कप 2026 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 4-4 के 2 ग्रुप में रखा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड है. भारत को अपना पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलना है. वहीं, दूसरा मुकाबला 3 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ. ग्रुप स्टेज में भारत अपना तीसरा और आखिरी मैच 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा.
एशिया कप 2026 के लियए पाकिस्तान की स्क्वॉड
फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।
