Pakistan Team: ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई पाकिस्तान की मेंस हॉकी टीम ने मैदान से ज्यादा सुर्खियां मैदान के बाहर बटोरीं हैं. टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने दौरे से लौटते ही पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कप्तान का कहना है कि खिलाड़ियों को मैच से पहले बर्तन तक धोने पड़े और होटल में बुकिंग न होने के कारण उन्हें घंटों सड़कों पर भटकना पड़ा.
कप्तान ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस लौटने के बाद पाकिस्तान मेंस हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट का गुस्सा फूटा है. लाहौर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा उन्होंने खुलासा किया कि मैच से पहले खिलाड़ियों को बर्तन धोने पड़े थे. खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, ‘बस अब बहुत हो गया. जब मैच से पहले खिलाड़ी किचन साफ करें और बर्तन धोए तो आप उससे कैसे नतीजे की उम्मीद करते है?’
'Sautelon jaisa salook'
— Muneeb Farrukh (@Muneeb313_) February 18, 2026
Pakistan star Abdul Hanan Shahid hits out at PHF saying players were left stranded on streets in Australia while also revealing that Rs4 million in daily allowances from 2023 are still pending. @Hannan_shahid09 pic.twitter.com/nLYEwXIsZ9
यह भी पढ़ें: PAK vs NAM: नामीबिया से मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा दावा, कहा- इंशाअल्लाह, हम फाइनल खेलेंगे
सड़क पर भटकते रहे खिलाड़ी
पाकिस्तानी कप्तान ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम को सिडनी एयरपोर्ट पहुंचते ही 13-14 घंटे इंतजार करना पड़ा था. इसके बाद जब टीम अपने मुकाबलों के लिए कैनबरा पहुंची तो पता चला कि होटल में उनके ठहरने के लिए बुकिंग ही नहीं थी. होटल स्टाफ द्वारा बताया गया कि होटल में कोई बुकिंग नहीं थी और न ही कोई पैसे जमा किए गए थे. इसके कारण खिलाड़ियों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ा. अगले ही दिन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने उतरी. जिसमें उन्हें 2-3 से मैच गंवाना पड़ा.
कप्तान ने फेडरेशन पर लगाए आरोप
कप्तान शकील अम्माद बट ने खुलासा किया कि यह दौरा 13 दिनों का था जबकि टीम के लिए होटल सिर्फ 10 दिनों के लिए ही बुक किए गए थे. नतीजा यह रहा कि बाद में खिलाड़ियों को सस्ते होटलों में शिफ्ट होना पड़ा. बट ने फेडरेशन पर आरोप लगाया है कि वह खिलाड़ियों से सच्चाई छुपाते रहे.
