Vistaar NEWS

IND vs PAK Final: भारत ने पाकिस्तान के जबड़े से छीना मैच, जीता एशिया कप, मनल और मोहित ने पलट दी बाजी

india vs pakistan

भारत ने पाकिस्तान को हराया

Pakistan vs India Final: अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए. जवाब में भारत ने दबाव में शानदार वापसी करते हुए टारगेट को चेज करते हुए 1 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

मुकाबले में एक वक्त ऐसा भी आया जब लग रहा था कि भारतीय टीम यह मुकाबला हार जाएगी. टीम का जब आठवां विकेट गिरा, तब स्कोर 252 था जहां से लक्ष्य काफी दूर था और टीम के पास केवल दो ही विकेट शेष रह गए थे. इस मुश्किल वक्त में मनल चौहान और मोहित उल्वा ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंचाया. मनल 32 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए और भारत 309 के स्कोर पर भारत को नौवां झटका लगा. मनल के आउट होने के बाद मोहित ने हार नहीं मानी और 26 गेंदों में 49 रनों की जबरदस्त पारी खेल भारत को हारी हुई बाजी जिताई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, चिगुरुपति वेंकट

पाकिस्तान: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक



Kamakhya Reley

भारत ने पाकिस्तान को हराया

रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है. मनल चौहान और मोहित उलवा की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को हारी हुई बाजी जिताई.

Kamakhya Reley

भारत को लगा सातवां झटका

भारत को आर्यन सवसानी के रूप में सातवां झटका लगा. 41 ओवरों के खेल के बाद टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को एक ही ओवर में लगे दो झटके

भारत को एक ही ओवर में दो बड़े झटके लगे हैं. लक्ष्य राजेश रायचंदानी 80 रन बनाकर आउट हो गए हैं. जबकि अन्वय द्रविड़ 19 रन बनाकर रनआउट हुए.

Kamakhya Reley

भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को अर्जुन राजपूत के रूप में तीसरा झटका. अर्जुन 18 गेंदों में 16 रन बनाकर रिजवानुल्लाह की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167-2

30 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने दो विकेट खोकर 167 रन बना लिए हैं. कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी 61 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत को वीके विनीत के रूप में दूसरा झटका लगा. विनीत 21 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने जड़ी फिफ्टी

लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 72 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस टूर्नामेंट में ये लक्ष्य की तीसरी फिफ्टी है.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत को आर्यवीर सहवाग के रूप में पहला झटका लगा. आर्यवीर 61 गेंदों में 58 रन बनाकर नकाब शफीक की गेंद पर कैच आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

आर्यवीर सहवाग ने जड़ी फिफ्टी

आर्यवीर सहवाग ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस टूर्नामेंट में यह चौथा मौका है जब सहवाग ने 50 प्लस स्कोर बनाया है.

Kamakhya Reley

14 ओवर का खेल खत्म

14 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने बिना किसी नुकसान के 71 रन बना लिए हैं. आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22-0

ओवर ओवर का खेल खत्म हो चुका है भारतीय टीम ने अब तक बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की ओर से लक्ष्य राजेश रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ओपनिंग कर रहे हैं. 2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

पाकिस्तान ने भारत को दिया 338 रनों का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 338 रन बनाने होंगे.

Kamakhya Reley

भारत को मिली आठवीं सफलता

भारत को नकाब शफीक के रूप में आठवीं सफलता मिली. इसी के साथ पाकिस्तान ने 8 विकेट खोकर 336 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली चौथी सफलता

भारत को अहमद हुसैन के रूप में चौथी सफलता मिली. चिगुरुपति वेंकट की गेंद पर अहमद आर्यवीर को कैच थमा बैठे.

Kamakhya Reley

फरहान यूसुफ की फिफ्टी

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को उस्मान खान के रूप में तीसरी सफलता मिली. उस्मान 111 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

उस्मान खान ने जड़ा शतक

उस्मान खान ने 106 गेंदों पर शतक जड़ दिया है. इस टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा शतक है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को अब्दुल कादिर के रूप में दूसरी सफलता मिली. अब्दुल 54 गेंदों में 80 रन बनाकर अर्जुन राजपूत की गेंद पर कैच आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

25 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 191-1

25 ओवर के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर 191 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

उस्मान खान ने जड़ी फिफ्टी

उस्मान खान ने 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ 15 ओवर का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

भारत को हयाम खान के रूप में पहली सफलता मिली. काव्या पटेल ने उन्हें अन्वय द्रविड़ के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 41-0

6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम अपनी पहली सफलता की तलाश में है

Kamakhya Reley

पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है. तीन ओवर का खेल खत्म हो चुका है और पाकिस्तान ने बिना कोइ विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, चिगुरुपति वेंकट

पाकिस्तान: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक

Kamakhya Reley

पाकिस्तान ने जीता टॉस

अंडर 19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

Exit mobile version