Vistaar NEWS

सैम अयूब के ‘बेबी सेलिब्रेशन’ पर भड़के पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोले-भारत ने आपको बच्चा बना दिया

Ahmad Shazad

अहमद शहजाद

Saim Ayub Baby Celebration: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. 3 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में पाक टीम 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी. मैच के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब के विवादित बेबी सेलिब्रेशन ने काफी सुर्खियां बटोरी. अब अयूब के इस जश्न पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने सवाल उठाए हैं.

सैम अयूब के ‘बेबी सेलिब्रेशन’ पर भड़के पाकिस्तानी क्रिकेटर

दरअसल भारत की पारी के दौरान भारतीय स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी महज 15 रन बनाकर सैम अयूब की गेंद पर आउट हो गए. वैभव का विकेट मिलते ही अयूब ने उनके खिलाफ बेबी सेलिब्रेशन किया. अयूब ने वैभव की ओर बच्चे को गोद में खिलाने का इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारतीय फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. अब पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने भी अयूब के इस जश्न पर सवाल उठाए हैं. इतना ही नहीं शहजाद ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर भी निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें: वैभव को आउट कर किया था ‘बेबी सेलिब्रेशन’, कैच छोड़ने पर फैंस ने सैम अयूब को किया खूब ट्रोल

अहमद शहजाद ने क्या कहा?

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने सैम अयूब के बेबी सेलिब्रेशन पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ लगातार मैच हार रही है और ऐसे में मैदान पर इस तरह के सलिब्रेशन से ज्यादा जरूरी अपका प्रदर्शन और मुकाबले में फाइट दिखाना है. शहजाद ने कहा, ‘ये आप लोग क्या कर रहे हो? दुनिया ने आपको बच्चा बना दिया है. भारत ने तो क्रिकेट के अंदर बेशक ही आपको बच्चा बनाया हुआ है. फाइट आप शो नहीं कर रहे और ऐक्टिंग अपकी खत्म नहीं होती.’

बेबी सेलिब्रेशन पर उठाए सवाल

अहमद शहजाद ने सैम अयूब के बेबी सेलिब्रेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी का विकेट किसी ऐसी गेंद पर नहीं आया था, जिसे लेकर आप इस तरह का जश्न मना रहे थे. बल्कि वह रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में आउट हुआ था.

Exit mobile version