Vistaar NEWS

पाकिस्तानी फैंस ने की बदतमीजी सारी हदें पार, क्रांति गौड़ को बताया लड़का, अब वीड‍ियो वायरल

Kranti Gaud

क्रांति गौड़

Kranti Gaud: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा से ही हाई-वोल्टेज और रोमांचक रहती है. दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी खूब चर्चा में रहते हैं. इसी कड़ी में भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाकिस्तानी फैंस ने बदतमीजी की सारी हदें पार करते हुए भारतीय खिलाड़ी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है.

पाकिस्तानी फैंस ने क्रांति गौड़ को बताया लड़का

दरअसल हाल ही में वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. इस मुकाबले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी फैंस भारतीय पेसर को लड़का बताते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में पाकिस्तानी फैंस तेज गेंदबाज क्रांति की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, ‘ये लड़का है. भारत हमेशा धोके से जीतता है. साथ ही फैंस उनकी शक्ल-सूरत और जेंडर को लेकर भी अभद्र टिप्पणी करते दिखे.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित शर्मा? अश्विन ने कर दिया हिटमैन के अगले कदम का खुलासा

लॉर्ड्स में रचा था इतिहास

क्रांति गौड़ भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई प्रतिभाओं में है. उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनाई है.ऐसे में उनके खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय फैंस के बीच नाराजगी जताई जा रही है. हाल ही में क्रांति ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट मैच के दौरान 5 विकेट लेकर इतिहास रचा था.

क्रांति गौड़ क्रिकेट करियर

23 साल की भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के क्रिकेटिंग करियर की बात करें, तो उन्होंने 11 मई 2025 को श्रीलंका के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब तक सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उनके नाम 9 विकेट दर्ज हैं. वनडे के 17 मुकाबलों की 17 पारियों में उन्होंने 25 विकेट झटके हैं. वहीं, 17 टी20 मैचों में उन्होंने 9 विकेट लिए हैं.

Exit mobile version