Vistaar NEWS

आखिरी गेंद पर मोहित के चौके से हारा पाकिस्तान, लाइव स्ट्रीमिंग में फूटा पाक यूट्यूबर का गुस्सा, VIDEO वायरल

India vs Pakistan

भारत-पाकिस्तान U19 Asia Cup 2026

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और मैच रोमांचक न हो ऐसा तो नहीं हो सकता है. अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर 2026 को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. इस मैच को भारत ने 1 विकेट से जीत लिया. भारत की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर ये खिताब भारत के नाम किया. उधर एक बार फिर से पाकिस्तान को मिली हार से पाकिस्तानी फैंस निराश हो गए. मैच हारने के बाद पाकिस्तानी फैंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो वायरल

इनमे सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर और लाइव स्ट्रीमर मुहम्मद फुरकान भट्टी के रिएक्शन की हो रही है. लाहौर में रहने वाले फुरकान क्रिकेट से जुड़े कंटेंट, मैच विश्लेषण और लाइव वॉच पार्टी के लिए पहचाने जाते हैं. वायरल हो रही क्लिप में वह काली टीशर्ट पहने हुए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे हैं. वीडियो के शुरूआत में वह काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, लेकिन जैसे ही मोहित उल्वा आखिरी गेंद पर चौका लगाया फुरकान माथा पीटने लगे.

इस वीडियो को कई सोशल मीड‍िया अकाउंट से शेयर किया गया है. भारत की जीत के बाद उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर मीम कंटेंट बन गया है.

ये रहा मैच का हाल

मैच के हाल की बात करें कि पाकिस्तान ने भारत को 338 रनों का लक्ष्य दिया. रनों की पीछा करने उतरी टीम ने इनिंग की आखिरी गेंद तक 9 विकेट खोकर 339 रन बना लिए मैच जीत लिया. कैप्टन लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए. मलन चौहान ने 47 रनों का योगदान दिया, जबकि नंबर 10 पर उतरे मोहित उल्वा ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बना दिए.

आखिरी गेंद पर लगा चौंका

मोहित ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर भारत को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही भारत ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद आखिरी गेंद पर मुकाबला गंवा बैठी.

Exit mobile version