Salman Agha: सुपर-8 मुकाबलों में बीते दिन मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने रही. इस मैच में इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इंग्लैंड के हाथों मिली इस हार के बाद पाकिस्तान टीम को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों ने तो कप्तान सलमान अली आगा के परिवार पर भी निशाना साधा है.
कप्तान आगा की पत्नी और बेटे को दी गालियां
इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सिलसिला शुरू हो गया, पाकिस्तानी फैंस अपनी टीम की कड़ी आलोचना करने लगे. कई लोगों ने तो कप्तान सलमान अली आगा की पत्नी और बच्चे को निशाना बनाया और उनको गालियां सुनाई.
यह भी पढ़ें: ICC T20 Ranking में ईशान किशन की लंबी छलांग, टॉप-5 में मारी एंट्री, देखिए पूरी लिस्ट
सबा मंजर ने दी प्रतिक्रिया
अब इस पूरे मामले में सलमान आगा की पत्नी सबा मंजर ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मैसेज शेयर किया है. जिसमें उन्होंने उन लोगों जमकर फटकार लगाई है जो उन्हें और उनके बेटे को सोशल मीडिया पर गाली दे रहे थे. सबा ने अपने इस मैसेज में लिखा कि मुझे और मेरे बेटे को गाली देने से आप विश्व कप नहीं जीतने वाले. फैंस के इस बर्ताव की पूर्व खिलाड़ियों ने कड़ी निंदा की है.
Instagram story posted by Salman Ali Agha’s wife. pic.twitter.com/msIVdzny7O
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) February 25, 2026
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.1 ओवर में ही 8 विकेट खोकर 166 रन बनाकर 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.
