Vistaar NEWS

BCCI चीफ सेलेक्टर पद के लिए पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, क्या प्रज्ञान ओझा संभालेंगे जिम्मेदारी?

Parthiv Patel

पार्थिव पटेल

Parthiv Patel: बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल के बाद पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पार्थिव ने इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया है. ऐसे में पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा के पूर्णकालिक चीफ सिलेक्टर बनने की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन

काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्थिव पटेल अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया है. वेस्ट जोन से खाली पड़े पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार 14 अक्टूबर शाम 5 बजे तक थी. लेकिन पार्थिव ने आवेदन जमा नहीं कराया. बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक अगर बोर्ड डेडलाइन को आगे बढ़ाता है या पूर्व विकेटकीपर अपना मन बदलते हैं तभी स्थिति बदल सकती है.

यह भी पढ़ें: हेटमायर ने मचाया तहलका, 12 गेंदों में ठोके 33 रन, फिर प्रिंस यादव ने एक ही झटके में किया काम तमाम

प्रज्ञान ओझा संभालेंगे जिम्मेदारी

पार्थिव पटेल के आवेदन न करने के बाद अब प्रज्ञान ओझा का चयन समिति के चेयरमैन के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करना लगभग तय माना जा रहा है. पार्थिव के इस कदम से ऐसा लग रहा है कि वह फिलहाल गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ और अपनी कमेंट्री को जारी रखने चाहते हैं और इसी के चलते उन्होंने सिलेक्टर बनने से पीछे हटने का फैसला किया.

कौन होगा नया सेलेक्टर?

साउथ जोन का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रज्ञान ओझा के अपने कार्यकाल के बचे समय तक अध्यक्ष बने रहने की पूरी संभावना है. मौजूदा सेलेक्टर में उनके नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच होने से उनकी दावेदारी मजबूत हो गई है. वहीं, दूसरी ओर वेस्ट जोन से पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पवार का नाम भी आगे चल रहा है. वह सीनियर चयनकर्ता के पद के लिए दावेदार बन सकते हैं.

Exit mobile version