PBKS: आईपीएल 2026 में 17 मई को डबल हेडर का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. इस सीजन पंजाब की ये लगातार छठी हार है. इस हार ने पंजाब किंग्स के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं और अब टीम को बाकी मुकाबलों के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.
पंजाब की बढ़ी मुश्किलें
पंजाब किंग्स ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन लगताकर 6 मैचों में मिली हार ने टीम को दबाव में ला दिया है. आरसीबी के खिलाफ यह मुकाबला पंजाब के लिए करो या मरो जैसा था, लेकिन टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम संघर्ष करती नजर आई. इस हार के बाद पंजाब 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर बनी हुई है. अगर पंजाब अपने आखिरी लीग मैच में भी हार जाती है, तो उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. दूसरी ओर आरसीबी ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बना ली है.
यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB: धर्मशाला में विराट कोहली का ऐतिहासिक डबल धमाका, 18 साल में पहली बार बना महारिकॉर्ड
अन्य टीमों पर निर्भर
इस हर के बावजूद पंजाब को अगर अंतिम चार में जगह बनानी है, तो उसे अपने आखिरी लीग मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही यह भी प्रार्थना करनी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपने बाकी सभी मैच हार जाएं. आरसीबी के खिलाफ हार झेलने के बाद भी पंजाब अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. क्योंकि उनका नेट रन रेट +0.227 है, जो फिलहाल सकारात्मक है. अगर राजस्थान, दिल्ली के खिलाफ आज का मैच जीत जाती है, तो पंजाब की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अगर राजस्थान आज जीत जाती यही, तो उसके 14 अंक को जाएंगे और पॉइंट्स टेबल में वह पंजाब से आगे निकल जाएगी.
क्या है समीकरण?
अगर पंजाब अपना आखिरी मैच जीत जाती है, तो उसके 15 अंक हो जाएंगे.15 अंकों के साथ पंजाब प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें प्रार्थना
करनी होगी कि चन्नई और हैदराबाद अपने बाकी मैच हार जाएं और उनसे पईचे रह जाएं या पंजाब का नेट रन रेट बेहतर हो.
