PBKS vs RCB Score: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 23 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ आरसीबी इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू ने वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए. जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी. बेंगलुरू के लिए रसिख सलाम दार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.
Meet the first team to get the 'Q' next to their name!
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 17, 2026
RCB is also the only side to stay in the top 4 throughout the season 😲
📷: BCCI/IPL
#RCB #PBKSvsRCB #IPL2026 pic.twitter.com/ODGDOVpiWG
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
बेंगलुरू ने पंजाब को 23 रनों से हराया. इस जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई है.
पंजाब को सातवां झटका
पंजाब का सातवां विकेट गिरा शशांक सिंह 56 रन बनाकर हुए आउट.
शशांक सिंह ने जड़ी फिफ्टी
शशांक सिंह ने 22 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
पंजाब को छठा झटका
पंजाब का छठा विकेट गिरा मार्कस स्टॉइनिस 37 रन बनाकर हुए आउट.
16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 160-5
16 ओवर के बाद पंजाब ने 5 विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं.
पंजाब को पांचवां झटका
पंजाब का पांचवां विकेट गिरा सूर्यांश शेडगे 35 रन बनाकर हुए आउट.
9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 80-4
9 ओवर के बाद पंजाब ने 4 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं.
पंजाब का चौथा विकेट गिरा
कपूर कॉनली 37 रन बनाकर हुए आउट
5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 38-3
5 ओवर के बाद पंजाब ने 3 विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं.
पंजाब को तीसरा झटका
पंजाब का तीसरा विकेट गिरा श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर हुए आउट.
पंजाब को दूसरा झटका
पंजाब का दूसरा विकेट गिरा प्रभसिमरन सिंह 2 रन बनकर हुए आउट.
पंजाब को पहला झटका
पंजाब का पहला विकेट गिरा प्रियांश आर्य बिना खाता खोले भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर हुए आउट.
बेंगलुरू ने पंजाब को दिया 223 रनों का टारगेट
बेंगलुरू ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए. अब पंजाब को जीत के लिए 223 रन बनाने होंगे.
वेंकटेश अय्यर ने जड़ी फिफ्टी
वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
बेंगलुरू को तीसरा झटका
बेंगलुरू का तीसरा विकेट गिरा विराट कोहली 58 रन बनाकर हुए आउट.
14 ओवर के बाद बेंगलुरू का स्कोर 143-2
14 ओवर के बाद बेंगलुरू ने 2 विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं.
विराट कोहली ने जड़ी फिफ्टी
विराट कोहली ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
बेंगलुरू को दूसरा झटका
बेंगलुरू का दूसरा विकेट गिरा देवदत्त पडिक्कल 45 रन बनाकर हुए आउट.
7 ओवर के बाद बेंगलुरू का स्कोर 82-1
7 ओवर के बाद बेंगलुरू ने 1 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं.
6 ओवर के बाद बेंगलुरू का स्कोर 61-1
6 ओवर के बाद बेंगलुरू ने 1 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं.
4 ओवर के बाद बेंगलुरू का स्कोर 40-1
4 ओवर के बाद बेंगलुरू ने 1 विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं.
बेंगलुरू को पहला झटका
बेंगलुरू का पहला विकेट गिरा जैकब बेथेल 11 रन बनाकर हुए आउट.
बेंगलुरू की पारी शुरू
बेंगलुरू के लिए विराट कोहली और जैकब बेथेल ओपनिंग कर रहे हैं.
बेंगलुरू की प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
पंजाब की प्लेइंग 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
