Vistaar NEWS

PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीखों का किया ऐलान, क्या फिर IPL से टकराएगी PSL?

PSL vs IPL

पीएसएल बनाम आईपीएल

PCB Announces PSL Schedule: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार 8 अक्टूबर को पाकिस्तान सुपर लीग के 12वें सीजन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. PSL 2027 का आयोजन अगले साल मार्च-मई में होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 18 मार्च से होगी जबकि इसका फाइनल मुकाबला 2 मई को खेला जाएगा. पाकिस्तान सुपर लीग का 12वां सीजन एक बार फिर आईपीएल से टकराने जा रहा है. यह लगातार तीसरा साल होगा जब पाकिस्तान की टी20 लीग की तारीखें आईपीएल से टकराएंगी.

IPL की तारीखों से टकराएगा PSL

पाकिस्तान सुपर लीग 2027 का आयोजन 18 मार्च से 2 मई तक होगा. वहीं, आईपीएल 2027 का योजन भी मार्च-मई वाले विंडो में ही करवाया जाता है. ऐसे में एक बार फिर से PSL का आईपीएल के शेड्यूल से टकराव होना लगभग ते माना जा रहा है. यह लगातार तीसरी बार होगा जब दोनों देशों की टी20 लीग की तारीखें आपस में टकराएंगी. साल 2025 में ऐसा पहली बार हुआ था जब दोनों लिगों के शेड्यूल में सीधा टकराव देखा गया था. उसके बाद 2026 में भी ऐसा ही कुछ दोबारा देखने को मिला.

पाकिस्तान को हो सकता है नुकसान

आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर और सबसे लोकप्रिय टी20 लीग है. इसके अलावा IPL की ब्रांड वैल्यू भी PSL से कई गुना ज्यादा है, जिससे पाकिस्तान को नुकसान झेलना पड़ सकता है. वहीं, आईपीएल की तारीखों के साथ टकराव के कारण PSL को सीमित विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप मिलने की चर्चा रही है. दोनों लीगों के साथ में होने पर कई विदेशी खिलाड़ी भारतीय लीग में खेलने को प्राथमिकता देते हैं. आईपीएल 2026 के दौरान कई विदेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़कर आईपीएल का दामन थाम लिया था. ब्लेसिंग मुजरबानी, दासुन शनाका, स्पेंसर जॉनसन और कॉरबिन बॉश जैसे खिलाड़ी PSL छोड़ IPL खेलने आ गए थे.

PCB ने जारी किया स्टेटमेंट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि सभी स्टेकहोल्डर्स और पार्टनर्स से बात करने के बाद पीसीबी ने PSL 2027 के लिए इन तारीखों पर मुहर लगाई है. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा, PSL ने पिछले सीजन में दुनिया को दिखाया कि यह लीग क्या कर सकती है. अगला सीजन इसे और आगे ले जाएगा. हम एक और शानदार सीजन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Exit mobile version