Vistaar NEWS

CWG 2026: ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम है के’, भिवानी की प्रीति पवार ने CWG 2026 में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

CWG 2026, Preeti Pawar

मुक्केबाज प्रीति पवार

CWG 2026: भारत की मुक्केबाज प्रीति पवार ने इतिहास रचते ने 54 किग्रा वर्ग में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीत लिया है. इस मुकाबले में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर जीत हासिल की. प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता. प्रीती पवार के इस गोल्ड मेडल के साथ इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ये छठवां गोल्ड मेडल हैं. प्रीति पवार ने फाइनल मुकाबले के तीसरे राउंड में कनाडा की बॉक्सर को एक तरफा अंदाज में हरा दिया.

हरियाणा के भिवानी की रहने वाली हैं प्रीति पवार

प्रीति पवार हरियाणा के भिवानी कस्बे से ताल्लुक रखती है. प्रीति के गोल्ड मैडल जीतने के बाद उनके घर पर जश्न का माहौल है. प्रीति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके मां और बहन भावुक हो उठी. परिवार ने प्रीति की इस उपलब्धि को वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम बताते हुए पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है. प्रीति की इस उपलब्धि पर उनके परिजन मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे हैं.

प्रीति पवार की मां ने कहा कि…

न्यूज एजेंसी ANI से बता करते हुए प्रीति पवार की मां ने बताया कि शुरुआत में प्रीति को बॉक्सिंग में ज्यादा रुचि नहीं थी, लेकिन उनके चाचा बॉक्सिंग कोच थे और उन्हीं के कहने पर उन्होंने इस खेल में कदम रखा. मां ने कहा कि परिवार के सदस्य के कोच होने से भरोसा बना और प्रीति ने लगातार मेहनत जारी रखी.

उन्होंने आगे बताया कि जीत और हार दोनों से सीखते हुए प्रीति का आत्मविश्वास बढ़ता गया, जिसका नतीजा आज गोल्ड मेडल के रूप में सामने आया. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रीति आगे भी कड़ी मेहनत कर देश के लिए और पदक जीतेंगी.

एक नजर में प्रीति पवार के मैच

यह भी पढ़ें: CWG 2026: कौन हैं मध्य प्रदेश की यामिनी मौर्या? जिन्होंने जूडो में जीता सिल्वर

Exit mobile version