पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानें क्या है पूरा मामला

Punjab Kings: आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स अब लगातार हार और टीम से जुड़ी अफवाहों को लेकर सुर्खियों में है.
Punjab Kings

पंजाब किंग्स

Punjab Kings: आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स अब लगातार हार और टीम से जुड़ी अफवाहों को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में टीम और इसके खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब टीम के स्टार ओपनर प्रभसिमरन सिंह के 10 किलो वजन बढ़ने की खबर पर टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा और मैनेजमेंट ने नाराजगी जताई है और इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.

पंजाब किंग्स को लेकर क्या फैली थी अफवाहें?

दरअसल शानदार शुरुआत करने के बाद अब पंजाब किंग्स की टीम संघर्ष करते नजर आ रही है. लगातार चार हार झेलने के बाद एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें टीम में फैली अनुशासनहीनता की बात काही गई. रिपोर्ट के दावा किया गया कि बीते हफ्तों में टीम के युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का वजन 10 किलो तक बढ़ गया है. साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि खिलाड़ियों का शरीर सुस्त हो गया है और वह सुबह तक गेम खेलते हैं जिसकी वजह से वह अभ्यास सत्र में भी नहीं जाते.

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR: कोलकाता के सामने बेंगलुरू की मजबूत चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

प्रीति जिंटा ने क्या कहा?

पंजाब किंग्स और उनके खिलाड़ियों को लेकर सामने आ रही अफवाहों पर अब फ्रेंचाईजी की सह-मालकिन प्रीति जिंटा की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान पोस्ट करते हुए कहा कि, आलोचना और सोची-समझी गलत सूचना में अंतर होता है. खेल को लेकर स्वस्थ बहस का स्वागत है, लेकिन व्यक्तियों, टीम या ब्रांड को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर झूठी बातें फैलाना न तो बर्दाश्त किया जाना चाहिए और न ही किया जाएगा. मैं सभी से, जिनमें विश्वसनीय सूत्र और मीडिया पेशेवर भी शामिल हैं, अपुष्ट जानकारी को फैलाने से पहले जिम्मेदारी निभाने का आग्रह करती हूं. धन्यवाद.

पंजाब किंग्स ने भी जताई नाराजगी

इन तमाम अफवाहों पर पंजाब किंग्स ने भी नाराजगी जताई है. फ्रेंचाईजी ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि आलोचना, हंसी-मजाक और राय खेल का हिस्सा हैं. सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए झूठी कहानियां और मनगढ़ंत बातें फैलाना खेल का हिस्सा नहीं है. हम सभी से आग्रह करते हैं कि ध्यान आकर्षित करने या लोकप्रियता पाने के लिए गलत जानकारी फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लें.

ज़रूर पढ़ें