Vistaar NEWS

IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर IPL में आए ये खिलाड़ी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Blessing Muzarabani

ब्लेसिंग मुजारबानी

IPL vs PSL: एक बार फिर से पाकिस्तान सुपर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन एक साथ होने जा रहा है. इसका बुरा असर पीएसएल पर देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान सुपर लीग के आगाज से पहले ही नौ खिलाड़ी अलग-अलग कारणों के टूर्नामेंट छोड़ चुके हैं. बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग की शुरूआत 26 मार्च से होने जा रही है तो वहीं आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है.

निजी वजहों से पीएसएल छोड़ा

पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क और वेस्ट इंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने निजी वजहों से पीएसएल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. वहीं श्रीलंकाई मीडिया में खबर है कि दासुन शनाका भी इस लीग से बाहर हो गए. वह चार्ल्स कराची टीम का हिस्सा थे. रावलपिंडीज टीम का हिस्सा रहे मैक्गर्क ने 22 मार्च को नाम वापस लिया. वे भी निजी कारणों से लीग में शामिल नहीं होंगे.

खिलाड़ियों को मोहसिन नकवी ने दी धमकी

इन खिलाड़ियों के पीएसएल छोड़ने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बोर्ड उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जो आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए पीएसएल में नहीं खेलते हैं. बता दें कि उन्होंने पिछले साल कॉर्बिन बॉश पर लगे एक साल के बैन का उदाहरण दिया है. साल 2025 में, कॉर्बिन बॉश ने पेशावर ज़ल्मी को छोड़कर मुंबई इंडियंस के लिए खेलना शुरू किया था.

मोहसिन नकवी ने क्या कहा?

ESPNcricinfo के अनुसार नक़वी ने कहा, “हम नियमों के अनुसार उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था और इस बार भी वैसा ही होगा. IPL के साथ टकराव कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि अगर हमारे खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमारे यहां भी बेहतरीन खिलाड़ी आ रहे हैं. हम PSL को टालने का जोखिम नहीं उठा सकते थे, क्योंकि पूरे साल हमारे पास कोई और समय उपलब्ध नहीं है.”

ये खिलाड़ी हुए IPL में शामिल

खिलाड़ीPSLIPL
ब्लेसिंग मुजारबानी इस्लामाबाद यूनाइटेडकोलकाता नाइट राइडर्स
गुडाकेश मोतीलाहौर कलंदर्सलखनऊ सुपर जायेंट्स
स्पेंसर जॉनसनक्वेटा ग्लैडिएटर्सचेन्नई सुपर किंग्स
दासुन शनाकापेपर वर्क से चलते शामिल नहीं हो सकेराजस्थान रॉयल्स

ये खिलाड़ी भी हो चुके हैं बाहर

इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, साउथ अफ्रीका के पेसर ऑटनील बार्टमैन और वेस्ट इंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती के भी आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट के चलते पीएसएल 2026 से हटने की खबरें चल रही हैं. वेस्ट इंडीज के शमार जोसेफ और इंग्लैंड के टेमाल मिल्स के भी बाहर होने का दावा किया जा रहा है.

Exit mobile version