PV Sindhu: भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु का सफर BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में खत्म हो गया है. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु को चीन की वांग झी यी के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. चीनी खिलाड़ी ने सिंधु को तीन सेटों में 21-11, 15-21, 21-17 से मात दी.
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर हुईं पीवी सिंधु
दरअसल BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु विमेंस सिंगल्स इवेंट में हिस्सा ले रहीं थीं. उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. हालांकि प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्हें चीन की वांग झी यी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. यह पहला मौका रहा जब भारतीय खिलाड़ी को वर्ल्ड चैंपियनशिप में किसी चीनी खिलाड़ी के हाथों हार झेलनी पड़ी. इससे पहले ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने चीनी खिलाड़ियों को 8 बार हराया था.
Despite the valiant efforts, it wasn't to be for PV Sindhu 💔
— BAI Media (@BAI_Media) August 20, 2026
Congratulations, Wang Zhi Yi!#bwfworldchampionships #newdelhi2026 pic.twitter.com/dxqP58PNye
यह भी पढ़ें: BWF World Championship में पीवी सिंधु का धमाका, 34 मिनट में जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
दूसरे सेट में की वापसी
पहला सेट 21-11 से हारने के बाद पीवी सिंधु ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की और 21-15 से जीत दर्ज की. एक-एक सेट जीतने के बाद अब मुकाबला तीसरे सेट पर टिक चुका था. तीसरे सेट में सिंधु अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और चीनी खिलाड़ी ने 21-17 से उन्हें मात देकर मैच अपने नाम कर लिया. तीसरे सेट में सिंधु की शुरुआत शानदार थी वह 3-0 से आगे चल रही थी. आगे बढ़ते हुए उन्होंने 8-4 की बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद वांग ने शानदार वापसी की और मैच रुख पलट दिया.
क्वार्टर फाइनल में पहुंची वांग झी यी
पीवी सिंधु को हराकर चीनी खिलाड़ी वांग झी यी ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन से होगा. बता दें, लाइन क्रिस्टोफरसेन ने राउंड ऑफ 16 के मैच में इंडोनेशिया की पी के वरदानी को 21-18, 21-17 से हराया था.
