Vistaar NEWS

घर पर यूट्यूब के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे आर अश्विन, तभी दरवाजे पर आ गई पुलिस, जानें फिर क्या हुआ

R. Ashwin

रविचंद्रन अश्विन

R. Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन संन्यास के बाद क्रिकेट कॉमेंटेटर और एक्सपर्ट के तौर पर अपनी नई पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से वह भारतीय क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर बेबाक राय रखने के साथ-साथ फैंस के साथ अपना गेम प्लान भी शेयर करते हैं.

हाल ही में अश्विन अपने घर पर खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज को लेकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. इसी बीच अचानक उनके घर के बाहर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद उन्हें बीच में ही अपनी रिकॉर्डिंग रोकनी पड़ी.

आर अश्विन के घर पहुंची पुलिस

दरअसल भारतीय पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए अपने घर में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, जिसमें वह स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार के साथ जुड़े हुए थे. इसी बीच अश्विन के फोन पर उनके सिक्योरिटी वाले का कॉल आया. इसके बाद उनकी वाइफ का भी फोन आता रहा, लेकिन उन्होंने दोनों के फोन नजरअंदाज कर दिए. 3-4 बार कॉल कट करने के बाद उन्होंने जब फोन पिक किया तब पता चला की उनके घर के बाहर पुलिस आई है.

यह भी पढ़ें: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच? जानें कैसा रहेगा गॉल का मौसम

क्यों आई थी पुलिस?

अश्विन के घर पर पुलिस के आने की वजह यह थी कि उन्होंने अपना पासपोर्ट वीजा के लिए दिया था. इसी के वैरीफिकेशन के लिए पुलिस उनके घर आई थी और पासपोर्ट देकर चली गई. हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी रिकॉर्डिंग पूरी की और इसका जिक्र करते हुए विमल कुमार ने उनसे पूछा की आपके घर पुलिस क्यों आई थी? मजे-मजे में विमल ने अश्विन से ये भी पूछ लिया कि अपने ऐसा क्या कर दिया की पुलिस को आपके घर आना पड़ा.

क्या बोले अश्विन?

विमल के सवाल का जवाब देते हुए अश्विन ने कहा, ‘मेरे घर की सिक्योरिटी ने मुझे तीन-चार बार कॉल किया. वह इतने कॉल नहीं करते. मेरी पत्नी ने भी मुझे कॉल किया. फिर मैंने फोन काटकर पूछा की क्या हुआ? उसने मुझे बताया कि पुलिस दरवाजे पर है. अश्विन ने बताया कि उन्होंने वीजा के लिए अपना पासपोर्ट दिया था, तो वो पासपोर्ट लौटाने आए थे.

Exit mobile version