Vistaar NEWS

IND vs AFG: राशिद खान ने लपका शिवम दुबे का हैरतअंगेज कैच, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Rashid Khan

राशिद खान

Rashid Khan: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को अकेले रोखने का जिम्मा उठाया. इस मैच में उन्होंने गेंदबाजी के साथ शानदार फील्डिंग भी की. अफगानिस्तान के स्टार ने शिवम दुबे का ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका, जिसे देख मैदान में मौजूद खिलाड़ी और फैंस भी हैरान रह गए. राशिद के इस शानदार कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राशिद खान ने लपका हैरतअंगेज कैच

दरअसल, भारत की पारी के दौरान अजमतुल्लाह उमरजई 16वां ओवर कर रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने लांग ऑन की ओर हवाई शॉट खेला. तभी राशिद खान ने बाएं ओर दौड़ लगाई और शानदार डाइव लगाकर हैरतअंगेज कैच लपक लिया. राशिद का यह कैच इतना शानदार था कि मैदान पर मौजूद खिलाई भी इसे देखकर हैरा रह गए. उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: 30 गेंदों में शतक, फिर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप… सबसे तेज शतक जड़ अभिषेक शर्मा ने लूटी महफिल

गेंदबाजी में दिखाया दम

इस मुकाबले में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की और टीम इंडिया को रोखने का जिम्मा अकेले उठाया. राशिद ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 43 रन देकर 1 विकेट झटका. अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे. उन्होंने 108 रन की तूफानी पारी खेली. राशिद ने ही उन्हें आउट कर उनकी धमाकेदार पारी का अंत किया. इसके अलावा राशिद ने इस मैच में तिलक वर्मा को रनआउट किया और शिवम दुबे का शानदार कैच लपका.

संजू सैमसन का भी लपका कैच

मुकाबले में राशिद खान ने शिवम दुबे के अलावा संजू सैमसन का भी शानदार का कैच लपका. राशिद ने यह कैच भी लांग ऑन पर ही लपका. इस मैच में संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. भले ही इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर महफ़िल लूटी, लेकिन राशिद खान ने भी अपने शानदार प्रदर्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Exit mobile version