Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों मैदान से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इंग्लैंड दौरे पर जारी पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने बड़े बदलाव करते हुए 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिसके चलते टीम के अंतरिम रेड-बॉल कोच माइक हेसन विवादों में घिरते जा रहे हैं. इन सब के बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पाक कोच पर भारत के एजेंट होने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि लतीफ का यह बयान कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
राशिद लतीफ ने माइक हेसन पर लगाए गंभीर आरोप
दरअसल पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ ने माइक हेसन के भारत और आईपीएल के कनेक्शन को आधार बनाते हुए उनपर गंभीर सवाल उठाए हैं. एक शो में बात करते हुए राशिद लतीफ ने माइक हेसन का इनडायरेक्टली नाम लेते हुए यह तक कह दिया है कि ऐसा हो सकता है कि हेसन किसी भारतीय एजेंट के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट में आए हों.
This is a former Pakistani test cricketer (Rashid Latif) calling Mike Hesson an Indian Agent indirectly via an unintelligent word salad. He is such a coward that he uses Dr Nauman Niaz to wiggle out by saying we have no evidence, we’re just thinking out loud while he spews his nonsense and all sorts of idiocy. This is why Pakistan Cricket is a shithole. Because their cricketers have such a mindset. And this man is supposedly one of the reasonable ones.
— कुशल मेहरा (@kushal_mehra) September 10, 2026
यह भी पढ़ें: ‘इज्जत और सुरक्षा का माहौल नहीं…,’ पाकिस्तानी दिग्गज ने खोल दी PCB की पोल! सामने आया वीडियो
हेसन को लेकर क्या बोले राशिद लतीफ?
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ ने डॉ. नाउमान निआज के साथ बातचीत करते हुए पाक कोच माइक हेसन के भारत कनेक्शन का जिक्र किया. इस दौरान लतीफ ने कहा कि हेसन आईपीएल से जुड़े रहे हैं और भारत में काफी समय बिता चुके हैं. इसी आधार पर उन्होंने कहा कि शायद हेसन को किसी मकसद से पाकिस्तान भेजा गया हो.
पाकिस्तान क्रिकेट बीते कुछ दिनों से सेलेक्शन, कोचिंग और टीम मैनेजमेंट को लेकर लगातार विवादों में बना रहा है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर की ओर से मौजूदा कोच पर इंडियन एजेंट होने का आरोप पाक क्रिकेट में एक नए विवाद को खड़ा कर देता है.
2025 में संभाली थी जिम्मेदारी
माइक हेसन मई 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच बने थे. हेसन भारत में आईपीएल टीमों के साथ कोच और निदेशक के रूप में काम चुके हैं. इसी वजह से उनके आईपीएल कनेक्शन को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने उनकी वफादारी पर सवाल उठाए थे.
