Vistaar NEWS

पैंट उतारकर…,वैभव सूर्यवंशी पर बोलते हुए ये क्या कह गए रवि शास्त्री, Live शो में दिया बेतुका बयान, Video वायरल

Ravi Shastri or Vaibhav Sooryavanshi

रवि शास्त्री और वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल न करने को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले टी20 मैच में वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया. जिसपर क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं. अब इस बहस में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री भी शामिल हो गए हैं. हालांकि इस दौरान शास्त्री ने एक बेतुका बयान भी दिया है.

क्या बोले रवि शास्त्री?

दरअसल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बातचीत के दौरान जब पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से पूछा गया कि क्या 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? इस पर शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा, ‘आर वो खेलना चाहिए था, यार. उसे आयरलैंड में ही खिलाना चाहिए था. विकेट धीमी थी और गेंद रुककर आ रही थी. वह छप्पड़ पर मारता, एक तो ग्राउंड भी काफी छोटा था. वहां वो पैंट उतारकर हाथ में देता. उसे वहां जरूर खिलाना चाहिए था.’रवि शास्त्री के मुताबिक यह कहना मुश्किल है कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में मौका मिलेगा या नहीं.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने, चौके-छक्कों की बरसात, Video वायरल

जल्द से जल्द डेब्यू का दे मौका

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रवि शास्त्री ने वैभव सूर्यवंशी के लिए कहा, ‘मैं नहीं जनता कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा या नहीं, लेकिन जितना जल्दी हो सके टीम मैनेजमेंट को उन्हें डेब्यू का मौका देना चाहिए. आईपीएल में उसने हर गेंदबाज की पिटाई की है. उसने किसी भी तेज गेंदबाज को नहीं छोड़ा और आप उसे सिर्फ बेंच पर बैठा रहे हो.

वैभव को बताया टीम का एक्स फैक्टर

रवि शास्त्री ने बातचीत के दौरान 15 वर्षीय इस स्टार ओपनर को टीम इंडिया का एक्स-फैक्टर बताते हुए कहा कि 15 साल की उम्र में वह बिना किसी दबाव के खेलता है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. अगर शुरुआती 2-3 ओवर में उसका बल्ला चल गया तो वह टीम को ऐसी शुरुआत देगाम जिसका फायदा पूरा मिडिल ऑर्डर उठा सकता है. उसके लिए टीम में जगह बनानी ही होगी.

Exit mobile version