RCB: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के फैंस के लिए टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामनी आई है. पिछले साल फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक बदलने के बाद से टीम के नाम में बदलाव को लेकर चर्चा तेज थी. अटकलें लगाई जा रहीं थी की टीम का नाम बदल दिया जाएगा. हालांकि, इन सब के बीच अब आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला का बयान सामने आ गया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि टीम के नाम में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा.
क्या बदल जाएगा RCB का नाम?
दरअसल पिछले सीजन की शुरुआत से ठीक पहले फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक पूरी तरह बदल गए थे. आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स ने मिलकर टीम की 100% हिस्सेदारी खरीदी ली थी. टीम के मालिकाना हक बदलने के बाद अटकलें थी कि नए मालिक अपनी ब्रांडिंग के हिसाब से फ्रेंचाइजी का नाम बदल सकते हैं, लेकिन नए मैनेजमेंट में फैंस की फीलिंग्स और आरसीबी की ब्रांड वैल्यू को प्रायोरिटी देते हुए नाम न बदलने का फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें: ‘पहले धोनी के लिए खेलता था, फिर भारत के लिए…,’ MS Dhoni को लेकर सुरेश रैना का बयान वायरल
क्या बोले आर्यमान बिड़ला?
हाल ही में एक इवेंट में आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने साफ किया कि फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक बदलने के बावजूद टीम के नाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. आर्यमान ने कहा कि आरसीबी एक ग्लोबल और बड़ा ब्रांड है और मैनेजमेंट को भी यह नाम पसंद है. इसके पहले आरसीबी चेयरमैन की बहन अनन्या बिड़ला भी सोशल मीडिया के जरिए हिंट दें चुकी थी कि फ्रेंचाइजी की ऐतिहासिक पहचान में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा.
जीते लगातार दो खिराब
साल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए रजत पाटीदार की कप्तानी में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. इसके बाद अगले ही सीजन में आरसीबी ने अपने विजय रथ को जारी रखा और आईपीएल 2026 में ट्रॉफी जीतकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया.
