RCB vs CSK: क्या सीएसके और आरसीबी के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम

RCB vs CSK: बीबीसी वेदर की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को शाम 6 बजे के आसपास बेंगलुरू में 26 फीसदी बारिश होने के आसार हैं.
M. Chinnaswamy Stadium

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आरसीबी के होम ग्राउंड एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. लेकिन मैच से पहले मौसम को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 अप्रैल को शाम को बेंगलुरू में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या आरसीबी बनाम सीएसके मैच बारिश के भेंट चढ़ जाएगा? इसी कड़ी में आइए जानते हैं मैच के दौरान कैसा होगा बेंगलुरू का मौसम…

कैसे रहेगा बेंगलुरू का मौसम?

बीबीसी वेदर की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को शाम 6 बजे के आसपास बेंगलुरू में 26 फीसदी बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा 7 बजे बारिश के कोई आसार नहीं हैं. वहीं 8 बजे 15, 9 बजे 23 फीसद बारिश के आसार हैं. वहीं 10 बजे बारिश के चांसेस बिल्कुल भी नहीं हैं, तो 11 बजे 7 फीसद बारिश के आसार हैं. ऐसे में आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. बारिश के कारण अगर यह मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: RCB vs CSK: बेंगलुरू और चेन्नई की भिड़ंत से पहले, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

कैसी होगी पिच?

आमतौर पर चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती हैं. इस मैदान पर अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. इस मैदान पर 200 का स्कोर सामान्य माना जाता है. पिच सपाट होने के कारण गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिसके कारण बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिलती है. इसके अलावा शाम के मैच में यहां दूसरी पारी में ओस गिरने की उम्मीद रहती है. गेंद गीली होने के कारण स्पिनर्स को ग्रिप बनाने में थोड़ी मुश्किल होती है. ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान होता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम अक्सर इस मैदान पर पहले गेंदबाजी का फैसला लेती हैं.

ज़रूर पढ़ें