RCB vs SRH: पहले मैच में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11? जानें

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी.
RCB vs SRH

आरसीबी बनाम एसआरएच

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी, ऐसे में फैंस की नजरें प्लेइंग 11 पर टिकी हुई हैं.

पहले मैच में कैसी होगी आरसीबी की प्लेइंग 11?

पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें, तो टीम की कमान रजत पाटीदार के हाथों हो सकती है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, फिल साल्ट और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे. वहीं, मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा टीम को फिनिशिंग टच दे सकते हैं. ऑलराउंडर के तौर पर रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी पर जिम्मेदारी रह सकती है.

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH: क्या बेंगलुरु और हैदराबाद के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानें 28 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

कैसी हो सकती है हैदराबाद की प्लेइंग 11?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें, तो इस मैच में टीम की कमान ईशान किशन संभालते नजर आ सकते हैं. टॉप ऑर्डर में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज टीम को मजबूती देते नजर आ सकते हैं. गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल पर अहम जिम्मेदारी हो सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी- विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, और मंगेश यादव.

एसआरएच- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, और ईशान मलिंगा

ज़रूर पढ़ें