Vistaar NEWS

बार-बार सिराज के जाल में फंस रहे ऋषभ पंत, 10 पारियों में 5वीं बार बने शिकार

Rishabh Pant

ऋषभ पंत

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंत एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए. टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह इसे पूरा नहीं और सके जल्दी ही आउट हो गए.

लगातार फ्लॉप हो रहे ऋषभ पंत

आईपीएल 2026 में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैच खेले हैं, इन चारों मैचों में कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. 4 मैचों की चार पारियों में पंत सिर्फ एक बार ही अर्धशतक जड़ पाए हैं, जबकि बाकी तीन मैचों पर वह 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. इस सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंत महज 7 रन बनाकर आउट हो गए थे.

हालांकि, इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिससे फैंस को उम्मीद थी कि वह लगातार बड़ी पारियां खेलेंगे. लेकिन अगले ही मुकाबले में वह फिर फ्लॉप साबित हुए और केकेआर के खिलाफ महज 10 रन बनाकर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें: CSK vs DC: लाइव मैच में अंपायर से क्यों भिड़े नीतीश राणा? जानें क्या है वजह

गुजरात के खिलाफ भी हुए फ्लॉप

वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर भी वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंत 11 गेंदों में केवल 18 रन ही बना सके और मोहम्मद सिराज की गेंद पर राहुल तेवतिया को अपना कैच थमा बैठे. पंत के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है.

सिराज ने 5 वीं बार बनाया शिकार

दिलचस्प बात यह है कि टी20 क्रिकेट में मोहम्मद सिराज के खिलाफ पंत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. अब तक दोनों खिलाड़ियों का 10 पारियों में आमना-सामना हुआ है, जिसमें पंत ने 53 गेंदों में 93 रन तो बनाए, लेकिन वह पांच बार सिराज का शिकार भी बन चुके हैं. यह आंकड़े साफ बताते हैं कि सिराज के सामने पंत को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है.

Exit mobile version