Rohit Sharma MI Captain: आईपीएल 2027 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान का आधिकारिक ऐलान कर दिया. फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए एक बार फिर टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी है. रोहित पहले भी एमआई की कमान संभाल चुके हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुतबिक, कीरोन पोलार्ड के हेड कोच बनने के बाद से ही मुंबई की कप्तानी को लेकर सोच में बड़ा बदलाव आया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में इस जिम्मेदारी के लिए रोहित शर्मा के अलावा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह समेत मिचेल सैंटनर के नामों पर विचार किया गया था. लेकिन, आखिर में टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है.
Smile, everybody smile 💙 #MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/YUqYZTQxu9
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
रोहित पर मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा
आईपीएल 2024 के सीजन से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था. लेकिन, पंड्या की कप्तानी में टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने तीन सीजन खेले और ये तीनों सीजन फ्रेंचाइजी के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुए.
पिछले तीन सीजन में तो एमआई का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा है कि टीम दो बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी.पिछले तीन सीजन में तो एमआई का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा है कि टीम दो बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी. ऐसे में बिखरी हुई टीम को फिर से संवारने के लिए मैनजमेंट ने एक बार फिर रोहित शर्मा पर भरोसा जताया है.
रोहित की कप्तानी में MI ने जीते 5 खिताब
रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जिताए.
