Vistaar NEWS

हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय! फ‍िर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा

rohit-hardik

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या

Rohit Sharma MI Captaincy Return: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के सीजन को लेकर मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुतबिक आगामी सीजन में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं.

आईपीएल 2024 से पहले रोहित से एमआई की कप्तानी ले ली गई थी और हार्दिक पंड्या को नया कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन अब लगातार 3 खराब सीजन के बाद फ्रेंचाइजी का पंड्या से मोहभंग हो गया है. द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट आगामी सीजन के लिए हार्दिक की जगह रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी सौंपना चाहता है.

फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे रोहित शर्मा?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट में यह बताया गया है कि शुरुआत में रोहित ने कप्तानी के लिए तिलक वर्मा का नाम सुझाया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने हिटमैन से कप्तानी संभालने का अनुरोध किया, जिसके लिए वह मान गए हैं. ऐसे में आईपीएल 2027 में रोहित एक बार फिर मुंबई के कप्तान के रूप में नजर आ सकते हैं.

हार्दिक पंड्या को कप्तानी से क्यों हटाना चाहती है MI?

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पिछले तीन सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब फ्रेंचाइजी उनसे आगे बढ़ना चाहती है. रिपोर्ट के मुताबिक जब पिछले आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस संघर्ष कर रही थी तब टीम मैनेजमेंट चाहता था कि पंड्या की जगह रोहित कप्तानी संभाल लें. पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. पंड्या की कप्तानी में एमआई ने 14 में से 10 मैच गंवाए हैं.

रोहित ने कप्तानी में शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने फ्रेंचाइजी को आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक बनाया है. रोहित की अगुवाई में टीम ने कुल पांच आईपीएल खिताब जीते हैं. उन्होंने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया है. अब ऐसे में आगामी आईपीएल 2027 के लिए रोहित एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: लगातार खराब सीजन के बाद एक्शन में मुंबई इंडियंस! लसिथ मलिंगा की कोचिंग स्टाफ से छुट्टी

Exit mobile version