Vistaar NEWS

RR vs CSK: राजस्थान के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए चेन्नई के बल्लेबाज, सिर्फ 3 बल्लेबाज ही छू सके दहाई का आंकड़ा

RR vs CSK

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में सीएसके की पूरी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 127 रन पर ही सिमट गई. सबसे हैरानी की बात यह रही कि सीएसके के सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंखड़ा पार कर सके.

सीएसके के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

मैच की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज दबाव में नजर आए. संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में पूरी तरह विफल रही. संजू सैमसन और ऋतुराज दोनों ही महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. टीम को चौथा झटका मैथ्यू शॉर्ट के रूप में लगा वो महज 2 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें: RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने चेन्नई का थामा हाथ, पहले ही मैच में 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन

सिर्फ 3 बल्लेबाज ही छू सके दहाई का आंकड़ा

हैरानी की बात यह है कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए.सीएसके के लिए सबसे ज्यादा जेमी ओवर्टन ने बनाए.उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 36 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली. उनके अलावा सरफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन की पारी खेली.

राजस्थान के गेंदबाजों का कहर

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया और चेन्नई के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.राजस्थान के लिए आर्चर, बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई के खाते में 1-1 विकेट आए.

Exit mobile version