Vistaar NEWS

RR vs DC: राजस्थान बनाम दिल्ली मैच में भिड़े रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव, वीडियो वायरल

Ravindra Jadeja Or Kuldeep Yadav

रवींद्र जडेजा ओर कुलदीप यादव

RR vs DC: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर जीत लिया है. दिल्ली की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के टकराव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को पहली नजर में देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से झगड़ा कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ा अलग है.

क्यों भिड़े जडेजा-कुलदीप?

दरअसल यह घटना राजस्थान की पारी के दौरान उस समय हुई जब ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए थे. इस दौरान कुलदीप यादव उनके पास पहुंचे और कुछ कहने लगे. तभी जडेजा ने मजाकिया अंदाज में बल्ला घुमाकर उन्हें डराने की कोशिश की, जावब में कुलदीप ने भी हंसते हुए उन्हें धक्का दे दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच मौज-मस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच अक्सर ऐसे मजाक-मस्ती भरे पल देखने को मिलते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी को ‘Send Off’ करना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, मिली सजा

स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर किया वीडियो

रविद्र जडेजा और कुलदीप यादव के बीच इस मजाक-मस्ती का वीडियो स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मस्ती नहीं रुकनी चाहिए.

इस मैच में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें, तो दोनों के लिए यह मुकाबला कुछ खास नहीं रहा है. राजस्थान के खिलाफ कुलदीप काफी महंगे साबित हुए 4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 41 रन लुटा दिए. इस दौरान उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली. वहीं रवींद्र जडेजा भी इस मुकाबले में कुछ खास योगदान नहीं दे सके इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 14 गेंदों में 20 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया.

Exit mobile version