Vistaar NEWS

IPL में कितनी बार हुई वैभव-बुमराह की टक्कर? जानें क्या हैं आंकड़े

Vaibhav Suryavanshi or Jasprit Bumrah

वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह

RR vs MI: आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले पर बारिश का असर देखने को मिला है. इस बीच सबकी नजरें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की टक्कर पर टिकी हैं. अब सवाल यह है कि क्या आईपीएल इतिहास में इससे पहले दोनों आमने-सामने आए हैं, या फैंस आज पहली बार इन दोनों की भिड़ंत देखेंगे…

IPL में कितने बार वैभव-बुमराह की टक्कर?

आईपीएल इतिहास में अब तक जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी एक भी बार आमने-सामने नहीं आए हैं. यह पहला मौका हैं, जब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के सामने होंगे. वैभव ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था और पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच खेला था, लेकिन उससे पहले कि उनकी भिड़ंत बुमराह से होती, दीपक चाहर ने उन्हें शून्य पर आउट कर दिया था. ऐसे में इस बार सूर्यवंशी की कोशिश होगी कि वह मुंबई के खिलाफ अपना खाता खोलने के साथ बड़ा प्रभाव छोड़ें.

यह भी पढ़ें: बारिश के कारण रद्द हुआ RR vs MI मुकाबला तो प्वाइंट टेबल में किसे होगा नुकसान? जानें पूरा गणित

वैभव के सामने बुमराह की चुनौती

एक ओर सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज और पावरप्ले में तेज़ बैट स्विंग है, जो किसी भी गेंदबाज पर भारी पद सकता है, तो वहीं दूसरी तरफ बुमराह हैं, जो अपनी सटीक यॉर्कर और हुई लाइन-लेंथ के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं. यही वजह है कि यह भिड़ंत फैंस के लिए बेहद रोमांचक बन गई है. साथ ही, सभी की नजर इस बात पर भी रहेगी कि पिछले एक से डेढ़ साल में सूर्यवंशी एक खिलाड़ी के रूप में कितने परिपक्व हुए हैं और क्या वह बुमराह जैसी चुनौती के सामने खुद को साबित कर पाते हैं.

दोनों खिलाड़ियों का इस सीजन में प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें,वैभव सूर्यवंशी ने अब तक इस सीजन में 2 मैच खेले हैं,जिसमें उन्होंने 83 रन बनाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली थी. वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने इस सीजन में अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें वह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं.

Exit mobile version