Vistaar NEWS

RR vs MI: 11 ओवर के मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को दिया 151 रनों का टारगेट, जायसवाल की विस्फोटक पारी

RR vs MI

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

RR vs MI: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 11-11 ओवर का रहा, लेकिन इस मैच में रोमांच की कोई कमी नहीं रही. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन कूट डाले. राजस्थान को तेज शुरुआत दिलाते हुए जायसवाल ने पहले ही ओवर में 22 रन कूट डाले. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में महज 14 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेली. तो वही जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेल अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह

Kamakhya Reley

10 ओवर में राजस्थान का स्कोर 132-3

10 ओवर में राजस्थान ने 3 विकेट खोकर 132 रन बनाए.

Kamakhya Reley

राजस्थान को तीसरा झटका

राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा रियान पराग 20 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

यशस्वी जायसवाल ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

Kamakhya Reley

राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान का पहला विकेट गिरा वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों में 39 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

3 ओवर में राजस्थान का स्कोर 50 के पार

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत के बदौलत राजस्थान ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 58 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

पहले ही ओवर में जायसवाल ने कूटे 22 रन

पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर की जमकर क्लास लगाई है और एक ही ओवर में 22 रन कूट डाले हैं.

Kamakhya Reley

राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी कर रहे ओपन.

Kamakhya Reley

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह

Kamakhya Reley

राजस्थान रॉयलस की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

Kamakhya Reley

मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

Kamakhya Reley

11-11 ओवर का होगा मैच

बारिश के कारण ओवरों में कटौती हुई है. अब 11-11 ओवर का होगा मैच

Kamakhya Reley

थोड़ी देर में होगा टॉस

9:55 पर होगा टॉस, 10:10 बजे फेंकी जाएगी पहली गेंद

Kamakhya Reley

बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच में ओवर की कटौती शुरू

गुवाहाटी में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण ओवरों में कटौती शुरू हो गई हैं.

Kamakhya Reley

गुवाहाटी में हो रही बारिश

गुवाहाटी में इस वक्त तेज ठंडी हंवाओं के साथ तेज बारिश हो रही हैं.

Kamakhya Reley

हार्दिक पंड्या की हो सकती है वापसी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती हैं. तबीयत खराब होने के कारण वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं थे.

Kamakhya Reley

आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला आज मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

Exit mobile version