क्या राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे हार्दिक पंड्या? दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में होंगे बड़े बदलाव
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
RR vs MI: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला आज मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में खेला जाना हैं. इस मैच से पहले फैंस के जहन में एक ही सवाल है कि क्या मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या इस मैच में खेलेंगे या नहीं? इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले फैंस की नजरें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर टिकी हुई है.
क्या राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे हार्दिक पंड्या?
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें, पंड्या हाल ही में नेट्स पर गेंदबाजी करते दिखे, जिसके बाद राजस्थान के खिलाफ प्लेइंग 11 में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है. पंड्या के अलावा इस मैच में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की भी वापसी लगभग तय मानी जा रही है.\
यह भी पढ़ें: कौन है अर्शदीप सिंह की रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? वायरल तस्वीर से मचाई हलचल
किसका पलड़ा भारी?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में मुंबई ने 16 तो राजस्थान ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. इन आंकड़ों के हिसाब से मुंबई का पलड़ा भारी है. लेकिन इस सीजन राजस्थान का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. ऐसे में आगामी मुकाबले में वह मुंबई को कड़ी टक्कर दे सकती हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर और तुषार देशपांडे
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दूल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह